हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Dino Morea को आई एक्स गर्लफ्रेंड की याद, क्या Bipasha Basu संग फिर करेंगे काम?

Dino Morea-Bipasha Basu: डिनो मोरिया ने अपने इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
instagram

Dino Morea-Bipasha Basu: हाल ही में सोशल मीडिया पर डिनो मोरिया का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कई सवालों के जवाब देते नजर आ रहे है।

साथ ही डिनो ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु को याद करते हुए उन्हें अपना फेवरेट को-स्टार बताया है। वहीं, अब डिनो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- शादी की बात को लेकर Orry पर भड़कीं Shruthi Haasan, कहा- कौन है ये?

विज्ञापन

डिनो ने दिए कई सवालों के जवाब

दरअसल, bollywoodbubble पर डिनो के इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डिनो कई सवालों का जवाब देते नजर आ रहे है। साथ ही bollywoodbubble ने अपने पोस्ट में लिखा कि बिपाशा, डिनो की पसंदीदा सह-कलाकार थी। वहीं, अगर डिनो और बिपासा के साथ काम करने को लेकर बात की जाए, तो इसपर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, जैसे ही ये पोस्ट सामने आया तो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

डिनो का वर्कफ्रंट

इसके साथ ही अगर डिनो के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार तेलुगू फिल्म ‘एजेंट’ में देखा गया था। बीते साल अप्रैल में इस फिल्म को रिलीज किया गया था। बता दें कि इस फिल्म के जरिए डिनो ने लंबे टाइम के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और दर्शकों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद आती है। बता दें कि डिनो ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुके है।

विज्ञापन

बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी का चेहरा

वहीं, अगर अभिनेत्री बिपाशा बसु की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी बेटी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का फेस रिवील किया है। बिपासा बसु की बेटी की क्यूनटनेस लोगों को बेहद पसंद आई और यूजर्स ने जमकर उनकी तारीफ की। बता दें कि लोगों को लंबे टाइम से देवी के फेस रिवील का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। साथ ही एक्ट्रेस अपने पति के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola