आजकल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। साल 2013 में निर्माता-निर्देशक दिनेश विजन ने फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ का निर्माण किया था जिसमें सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास और आनंद तिवारी नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की गाड़ी चल पड़ी। उसके बाद दिनेश विजन ने स्त्री, भेड़िया और मुंज्या जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया। अब ‘गो गोवा गॉन’ की रिलीज के करीब 12 साल बाद दिनेश विजन ने जॉम्बी की दुनिया में वापसी करने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
2025 के सेकंड हाफ में शुरू हो सकती है फिल्म
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दिनेश विजन एक बार फिर से जॉम्बी कॉमेडी फिल्म लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे 2025 के सेकंड हाफ से फ्लोर पर लाया जा सकता है। जाहिर है कि ‘गो गोवा गॉन’ काफी हिट साबित हुई थी। ऐसे में जॉम्बी की दुनिया में वापसी करने के लिए दिनेश विजन फिर से जॉम्बी कॉमेडी के लिए एक प्लाॅट की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि फिल्म मेकर की तरफ से अभी तक ऑफिशियल कुछ नहीं कहा गया है।
यह भी पढ़ें: आपकी क्यों सुलग रही है..’ अनुराग कश्यप के CBFC पर भड़कने की वजह क्या?
आने वाली फिल्मों पर दिया था अपडेट
जाहिर है कि दिनेश विजन अभी तक ‘स्त्री’, ‘स्त्री 2’, ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में लेकर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट भी अनाउंस कर दी है, जिसमें ‘थामा’ और अन्य फिल्मों के सीक्वल भी शामिल हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो जल्द ही जॉम्बी की दुनिया में ले जाने वाली नई फिल्म दर्शकों के सामने आएगी।
इन फिल्मों में बिजी हैं दिनेश विजान
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिलहाल दिनेश विजन होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही ‘कॉकटेल 2’ के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और समानांतर जैसे स्टार्स नजर आ सकते हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी होंगी ऐसी अफवाह भी है। इसके अलावा लिस्ट में ‘भूल चूक माफ’, ‘थामा’, ‘दिलेर’ का नाम भी शामिल है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
57 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines