Nirahua Talk Marriage On Amrapali Dubey: निरहुआ (Nirahu) भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं जिनका असली नाम दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) है। एक्टर अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। एक्टर का नाम अक्सर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ जोड़ा जाता रहा है। वहीं हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस को अर्धांगिनी कहने पर वो ऐसे फंसे की सफाई देनी पड़ गई, लेकिन कहीं न कहीं बात फिर भी क्लियर नहीं हो पाई। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
आम्रपाली दुबे का पति कौन है
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नाम अक्सर जोड़ा जाता है। एक्टर कई बार सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग फोटो शेयर करते रहते हैं। कभी शादी की फोटो तो कभी मांग में सिंदूर भरते हुए। बीते दिन रजत शर्मा के शो में निरहुआ आए थे। इस दौरान उनसे कई सारे सवाल जवाब किए गए। उनसे पूछा गया कि आपका और आम्रपाली का रिश्ता क्या है? क्योंकि आप अक्सर शादी वाली फोटो शेयर करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने क्यों ठुकराईं दो हॉलीवुड फिल्में? इंटीमेट सीन या वजह कुछ और?
निरहुआ ने कितनी शादियां की हैं
निरहुआ ने इस प्रश्न के जवाब में कहा कि मेरी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। रही बात आम्रपाली की तो मेरी को-स्टार हैं और उनके साथ फिल्मों में मेरी 35 बार से भी ज्यादा बार शादी हो चुकी है तो सोशल मीडिया पर वही फोटो डाली गई हैं। वहीं उनसे जब पूछा गया कि मंदिरों में दर्शन के समय आपके साथ आम्रपाली ही क्यों होती हैं तो वो बोले कि मैं दर्शन के लिए जाता हूं तो वो भी साथ आने के लिए बोल देती हैं ऐसे में किसी को मना तो नहीं किया जा सकता। ये सब शूटिंग और इवेंट के दौरान होने वाले दर्शनों के दौरान ही होता है।
आम्रपाली को निरहुआ ने क्यों कहा अर्धांगिनी
निरहुआ से पूछा गया कि उन्होंने रामभद्राचार्य जी से क्यों कहा कि आम्रपाली उनकी अर्धांगिनी हैं? इस पर दिनेश लाल ने कहा कि बताता हूं उसके पीछे भी एक कारण हैं। हम गए बाबा के दर्शन करने, तो बाबा ने जाते ही कहा कि निरहुआ सटल रहे आओ… आओ। हमने उन्हें प्रणाम किया तो वो भी हम से मजे लेने लगे और बोले ये तुम्हारी बहन हैं। मैंने भी मजे ले लिए और बोले कि अर्धांगिनी हैं। 35 फिल्मों में आम्रपाली मेरी बीवी बनी हैं तो भी उन्होंने ऐसा सवाल किया इसलिए निरहुआ ने ऐसा जवाब दिया। एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि अगर ऐसा कोई कानून हो जो एक बीवी और दो बच्चों के रहते एक और शादी की इजाजत दें तो वो कर लेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धुंआ आ रहा तो आग जल ही रही है।
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के पार्ट टू पर आया लेटेस्ट अपडेट, फिल्म में Deepika Padukone होंगी या नहींं?
संबंधित खबरें
कभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
13 mins ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
27 mins ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
27 mins agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
1 hr agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
1 hr agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines