Dinesh Lal Yadav Nirahua News: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनका ‘मरून कलर सड़िया’ 300 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है. वहीं, इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है. लेकिन पिछले कुछ समय से वह यूट्यूब क्वीन आम्रपाली के साथ स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रहे हैं. निरहुआ भोजपुरी के साथ ही ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुके हैं. उन्हें वेब शो ‘स्कैम 2003’ में देखा गया था. ऐसे में अब अभिनेता इंटरनेशनल पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. उनके हाथ ‘मुर्गा ट्रॉफी’ लगी है. चलिए बताते हैं पूरा मामला.
दरअसल, निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव इन दिनों अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसे लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वह हॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं? खैर, अभी इसके बारे में तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन, उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘मुर्गा ट्रॉफी’ है. जी हां आपने एकदम सही पढ़ा. ये उनकी फिल्म का नाम है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बताया जा रहा है. इसकी शूटिंग रांची में की जा रही है. मेकर्स का मानना है कि उनकी ये फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाएगी. इसके निर्देशक शशि वर्मा हैं.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी के पावरस्टार क्यों कहे जाते हैं Pawan Singh? इन 6 बड़ी वजहों से हैं इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा निरहुआ की फिल्म का प्रदर्शन
इसके साथ ही निरहुआ ने खुद अपनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘मुर्गा ट्रॉफी’ को लेकर कहा कि वह इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं और इस फिल्म का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय मंच पर किया जाएगा और उनका मानना है कि ऐसा भोजपुरी में पहली बार होने जा रहा है कि वह किसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं. इसकी स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो निरहुआ के साथ इस फिल्म में प्रद्युम्न नायक भी मौजूद हैं. इसके साथ ही बाल कलाकार शौर्य राज भी शामिल हैं. निर्माता नलिनी सिन्हा, चंदन आनंद, मनीषा वर्मा, मुकेश गिरी हैं.
भोजपुरी के बाद बॉलीवुड में भी काम कर चुके निरहुआ
गौरतलब है कि दिनेश लाल यादव को केवल भोजपुरी फिल्मों और उनके गानों के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के लिए भी जाना जाता है. वह ओटीटी पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं. उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘हीरो वर्दीवाला’, ‘पूर्वांचल’, ‘माई’ और ‘अजय: एक योगी की अनकही कहानी’ में देखा गया है. इसके अलावा उनकी सबसे ज्यादा चर्चित सीरीज ‘स्कैम 2003’ में देखा गया था.
यह भी पढ़ें: 6.16 मिनट का वो हिंदी सॉन्ग, जिस पर 100 करोड़ रुपये हुए थे खर्च! 65 साल पहले बाथरूम में हुआ था रिकॉर्ड
‘निरहुआ सटल रहे’ से स्टार बने थे दिनेश लाल यादव
बहरहाल, अगर दिनेश लाल यादव निरहुआ के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने छोटी उम्र में गायिकी शुरू की थी. पहले वह स्टेज शो किया करते थे. उन्हें गायिकी के गुर बड़े भाई और बिरहा गायक विजय लाल यादव और प्यारे लाल यादव से मिले थे. निरहुआ को पहली बार पॉपुलैरिटी म्यूजिक एलबम ‘निरहुआ सटल रहे’ से साल 2003 में मिली थी. इससे वह रातों रात स्टार बन गए थे. वहीं फिल्मों में उन्होंने एंट्री साल 2006 में ‘हमका ऐसा वैसा ना समझा’ से की थी. इसमें उनके अपोजिट पाखी हेगड़े को देखा गया था. हालांकि, उनकी फिल्मों में किस्मत ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से साल 2008 में चमकी थी.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar के लिए 1300 लड़कियों के हुए थे ऑडिशन, फिर 20 साल छोटी सारा अर्जुन को ही क्यों किया गया कास्ट?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
47 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines