Saas Bahu Aur Flamingo: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) खूब सुर्खियों में है। एक्ट्रेस अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
डिंपल कपाड़िया ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ (Saas Bahu Aur Flamingo) से ओटीटी डेब्यू करने जा रही है। इस बीच अब इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का ट्रेलर रिलीज
बता दें कि होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ का टीजर DisneyPlus Hotstar पर रिलीज कर किया गया है। सीरीज के टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि- कि कमजोर दिलवाले इसे ना देखें। इस सीरीज में डिंपल कपाड़ियां लीड रोल निभाती नजर आएंगी।
हाथ में बंदूक थामे दिखीं डिंपल कपाड़िया
इस सीरज में वो रानी बा सावित्री देवी के रोल मेंनजर आने वाली है। वहीं, इस टीजर में वो पहले आम महिला की तरह घर में पूजा-पाठ करती हुई दिख रही है। साथ ही फिल्म का टीजर में डिंपल कपाड़िया लेडी डॉन की तरह हाथ में बंदूक थामे नजर आने वाली है। वहीं, उनका ये लुक बेहद डरावना है और फिर इस बंदूक से वो एक मर्डर भी करती है।
इस दिन स्ट्रीम होगी सीरीज
साथ ही इस टीजर में डिंपल के अलावा राधिका मदान के हाथ भी खून से सने दिखाई देते हैं। टीजर को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और बेसब्री से सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ये सीरीज 5 मई, 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले होमी अदजानिया बीइंग सायरस और कॉकटेल जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
बुरी महिलाओं के एक समूह की कहानी
वहीं, सीरीज को लेकर डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि- ‘सास, बहू और फ्लेमिंगो एक ऐसी कहानी है, जो जुनून और अराजकता से भरी दुनिया में आम लोगों को असाधारण बनाती है। यह बुरी महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जिन्हें अक्सर मेल कैरेक्टर्स द्वारा निभाए जाते हैं, मेरा मानना है कि इसमें कुछ कलरफुल कैरेक्टर्स हैं, जिन्हें आपने कभी देखा होगा। यह शो उतना ही वाइल्ड है, जितने क्रेजी मेरे डायरेक्टर होमी अदजानिया का दिमाग है।
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
1 min agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
55 mins agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
1 hr agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
2 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
3 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
18 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
21 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
22 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines