Dimple Kapadia Birthday Special: बात जब बॉलीवुड की हसीनाओं की होती है, तो भई डिंपल कपाड़िया का नाम कोई कैसे भूल सकता है। जी हां, वही डिंपल कपाड़िया, जिन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आज अभिनेत्री का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताने वाले हैं। अगर आप भी डिंपल के बारे में ये बातें नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं…
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही डिंपल
डिंपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम है। हर कोई एक्ट्रेस की फिल्मों को बेहद पसंद करता है। डिंपल भी कभी अपने काम में कमी नहीं आने देती हैं और अपने हर किरदार में जान फूंक देती हैं। हालांकि डिंपल भी उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जी हां, एक टाइम ऐसा भी था जब डिंपल कपाड़िया अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब लाइमलाइट में रहती थी।
पहली ही नजर में डिंपल के दीवाने हो गए थे राजेश
बात उस समय की है जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे और डिंपल कपाड़िया अपनी पहली फिल्म साइन कर चुकी थीं। हालांकि तब फिल्म की शूटिंग शूरू नहीं हुई थी। जब राजेश खन्ना ने पहली बार 15 साल की डिंपल को देखा था, तो उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए थे। फिर संयोग कुछ ऐसा हुआ कि उनकी पहली मुलाकात के बाद उनकी दूसरी मुलाकात भी जल्दी हो गई, जो एक फ्लाइट में हुई थी।
राजेश खन्ना की बड़ी फैन थी डिंपल
वो समय ऐसा था जब राजेश खन्ना का स्टारडम बेहद कमाल का था। लड़कियां उनकी एक झलक की दीवानी थी, जिनमें से डिंपल कपाड़िया भी उनकी बहुत बड़ी फैन थी। डिंपल से दूसरी मुलाकात के कुछ दिन बाद ही राजेश उनके घर चले गए उनका हाथ मांगने के लिए और तब डिंपल ने भी शादी के लिए झट से हां बोल दिया। तब तक डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म ‘बॉबी’ की शूटिंग शुरू हो गई थी।
दोनों में अनबन होने लगी
फिर मार्च 1973 में दोनों ने शादी कर ली थी। जल्दी ही डिंपल की पहली फिल्म रिलीज भी हो गई, जो सुपरहिट रही। इसके बाद बड़े-बड़े डायरेक्टर डिंपल कपाड़िया संग काम करना चाहते थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो राजेश ने डिंपल को फिल्मों में काम करने से मना कर दिया था और डिंपल ने फिल्मों से दूरी बना ली। फिर शादी के कुछ ही टाइम बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई।
सनी देओल संग दी कई फिल्में
बात धीरे-धीरे बिगड़ती गई और साल 1982 में राजेश और डिंपल बिना तलाक लिए ही अलग रहने लगे। हालांकि डिंपल की निजी जिंदगी की चर्चा यही खत्म नहीं होती है। जी हां, साल 1983 में डिंपल, सनी देओल संग एक फिल्म में काम कर रही थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। सनी और डिंपल ने एक साथ कई शानदार फिल्मों में काम किया है और बी-टाउन की एख बेहतरीन जोड़ी बनकर सामने आए।
आज भी एक साथ नजर आ जाते हैं सनी और डिंपल
हालांकि दोनों की लव लाइफ भी किसी से छुपी नहीं थी। जब दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, तो सनी शादीशुदा थे और डिंपल अपने पति राजेश खन्ना से अलग रह रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को अभी भी कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। जी हां, साल 2011 में दोनों मनाली में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों लंदन के एक बस स्टॉप पर हाथों में हाथ डाले बैठे थे।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने आरोपी महिला CISF जवान के खिलाफ नहीं कराई FIR, अभी भी चल रही जांच
संबंधित खबरें
'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
56 mins ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
3 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
4 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
4 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
17 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
2 days agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines