Bigg Boss OTT 3 Contestant Name Revealed: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) इस साल का सबसे चर्चित रियलिटी शो बन गया है। शो शुरू होने से पहले ही इसकी खबरों को सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर जा पहुंची है। कब और किस तारीख को शो का आगाज हो सकता है अब ये तो सब जान ही चुके हैं। लेकिन अब इस शो से जुड़ी एक ऐसी जनकारी सामने आई है जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। अब शो का हिस्सा बन सकते एक कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है।
‘दिल मिल गए’ का पॉपुलर एक्टर बनेगा सलमान के शो का हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक पॉपुलर टीवी एक्टर इस शो में दिखाई दे सकता है। आपको बता दें, इस एक्टर को आपने टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘दिल मिल गए’ (Dill Mill Gayye) में देखा होगा। इस शो से ही बिपाशा बसु (Bipasha Basu) के पति यानी एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को पॉपुलैरिटी मिली थी। इस एक शो से वो रातों-रात स्टार बन गए थे। उनके साथ इस शो में करण वाही (Karan Wahi), मोहनीश बहल (Mohnish Bahl) और पंकित ठक्कर (Pankit Thakker) जैसे एक्टर्स नजर आए थे।
नाम आया सामने
इन सभी को फैंस ने इनके किरदार में खूब पसंद किया। वहीं, अब इनमें से कोई एक सलमान खान (Salman Khan) के शो का हिस्सा बन सकता है। ऐसे में अब फैंस भी बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए बेताब बैठे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कहीं करण सिंह ग्रोवर तो शो का हिस्सा नहीं बनने वाले तो बता दें ऐसा नहीं है। कई साल से मेकर्स उन्हें शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं लेकिन वो शो के लिए हामी नहीं भरते। तो इस बार ‘दिल मिल गए’ के किस एक्टर को शो में देखने का फैंस को मौका मिल सकता है चलिए आपको बता ही देते हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस का कैंसर से लड़ाई के दौरान अपनों ने ही छोड़ा साथ, अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द
डॉक्टर अतुल बनकर जीता था सबका दिल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकित ठक्कर बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें, पंकित ठक्कर शो में डॉक्टर अतुल का किरदार निभाया करते थे। उनको इस शो में फैंस ने काफी पसंद किया और उनके भोले भाले किरादर के बाद वो सबके फेवरेट बन गए थे। ऐसे में अगर वो इस बार इस शो का हिस्सा बनते हैं तो फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
22 mins agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
8 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines