हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक शो के करोड़ों चार्ज करते हैं Diljit Dosanjh, क्या Amar Singh Chamkila के गानों के लिए भी ली बड़ी रकम?

Diljit Dosanjh, The Kapil Sharma Show: दिलजीत दोसांझ एक मशहूर सिंगर हैं और अपने एक शो के लिए दिलजीत बड़ी फीस चार्ज करते हैं, लेकिन क्या फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए भी सिंगर ने मोटी रकम ली है। इसका खुलासा खुद दिलजीत ने किया है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh, image credit- Google

Diljit Dosanjh, The Kapil Sharma Show: आजकल मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज यानी 13 अप्रैल को कपिल के शो का तीसरा एपिसोड नेटफ्लिक्स पर आया। इस एपिसोड में कपिल के साथ फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की टीम नजर आई।

Amar Singh Chamkila की टीम

कपिल के शो में परिणीति चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही इस शो में दिलजीत ने खुलासा किया कि क्या उन्होंने इस फिल्म में गानों के लिए कोई फीस चार्ज की है। आइए आपको बताते हैं…

बेहद महंगे सिंगर हैं दिलजीत

हाल ही में सामने आए एपिसोड में कपिल शर्मा, चमकीला बनें दिलजीत से कहते हैं कि आप इतने महंगे सिंगर हो और आपके शो बाहर विदेशों में भी होते हैं और आप एक शो के लिए बड़ी रकम लेते हें, क्या आपने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के गानों के लिए भी कोई फीस ली है। इस सवाल के जवाब पर दिलजीत कहते हैं कि कोई पैसा नहीं लिया, फिल्मों में गाने फ्री।

विज्ञापन

मुझे एक्टिंग के भी पैसे मत दो- परी

इसके बाद कपिल, परिणीति से भी सवाल करते हैं कि आपको भी गाने का शौक है, तो इस पर परी फट से जवाब देती हैं कि मैंने तो ये कहा था कि मुझे एक्टिंग के भी पैसे मत दो, मैं बस आ रही हूं। इसके साथ ही दिलजीत ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता था कि मैं पंजाब से हूं, तो मैं चमकीले को ज्यादा जनता हूं, लेकिन इम्तियाज सर के आगे मैं सरेंडर कर गया। उन्होंने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है।

ओटीटी पर मौजूद है फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। फैंस को फिल्म का खूब प्यार मिल रहा है। ये फिल्म मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। फिल्म के लिए दिलजीत और परी दोनों ने ही खूब मेहनत की है और अपने-अपने किरदार में ढलने की कोशिश की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दो बॉबी पिन और Miss World का ताज…, हसीना को आई पुराने दिनों की याद, शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola