Diljit Dosanjh Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी चंद सेंकड में वायरल हो जाता है। वहीं, अगर सेलेब्स की बात करें तो भई अपने चहेते सितारों के लेटेस्ट पोस्ट का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है। इस बीच अब इंटरनेट पर मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन देने से चूक नहीं रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि भई आखिर ऐसा कौन-सा वीडियो है, जिसको लेकर दिलजीत लाइमलाइट में आ गए हैं? अगर आपने भी इस वीडियो के बारे में नहीं जानते, तो आइए आपको बताते हैं…
जेम्स थॉमस ने खुद शेयर किया वीडियो
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ मशहूर अमेरिकी कॉमेडिन, टेलीविजन होस्ट और एक्टर जेम्स थॉमस फॉलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं। जी हां, सामने आए लेटेस्ट वीडियो को खुद जेम्स थॉमस फॉलन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
पंजाबी आ गए ओए…
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिलजीत अपने पंजाबी अंदाज में कहते हैं कि पंजाबी आ गए ओए, इस लाइन को जेम्स थॉमस भी रिपीट करते हैं और वो भी बेहद क्यूट अंदाज में कहते हैं कि पंजाबी आ गए ओए… फिर दिलजीत कहते हैं ओए… तो जेम्स भी इसे रिपीट करते हैं। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं और फिर दिलजीत हाथ जोड़कर कहते हैं कि सत श्री अकाल और जेम्स इसे भी रिपीट करते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर रिएक्ट करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन
इस वीडियो पर ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा कि इट्स द ओए फॉर मी। इसके अलावा एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि बहुत बढ़िया। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपने बहुत अच्छे से बोला। तीसरे यूजर ने कहा कि मजा आ गया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि इसके अलावा जेम्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो दिलजीत संग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेम्स ने दिलजीत का ही गाना भी लगाया है। दोनों सितारों का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal अलग-अलग किसके साथ कर रहे मजे? सीक्रेट तस्वीरें वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines