पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (‘पंजाब 95’) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, फिल्म को रिलीज होने के तुरंत बाद ही ZEE5 इंडिया ने इसे अगले आदेश तक हटा दिया है. हालांकि, जी5 ने साफ किया है कि वो फिल्म के मेकर्स और क्रिएटिव विजन के साथ पूरी मजबूती से खड़े है. इतना ही नहीं फिल्म को वापस लाने के लिए कानूनी रास्ता अपनाएंगे.
आपको बता दें कि दिलजीत की इस मूवी ‘सतलुज’ का नाम पहले ‘पंजाब 95’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम सतलुज रखा गया था. यह फिल्म 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी से हटा दी गई है. दिलजीत यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है. इस मूवी में दिलजीत दोसांझ ने खालरा का किरदार निभाया है.
Zee5 ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
OTT प्लेटफॉर्म जी 5 ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा, ‘फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज होने के बाद से जबरदस्त प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वह वाकई शानदार है’. वहीं जी5 ने यह भी कहा, ‘हम उन सभी दर्शकों के आभारी हैं, जिन्होंने इस मूवी को सब्सक्राइब किया, देखा और इसे सपोर्ट किया है. आप सभी का प्यार हमारे लिए और उन सभी लोगों के लिए काफी मायने रखता है, जिन्होंने इस मूवी को पर्दे पर उतारा है’. जी5 ने आगे यह भी कहा, ‘हम हमेशा ‘सतलुज’ फिल्म और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ खड़े हैं’.
यह भी पढ़ें: आमिर खान से शादी के बाद क्या Gauri Spratt ने अपनाया इस्लाम? जानें क्या है पूरा मामला
सिनेमाघरों में क्यों रिलीज नहीं हुई सतलुज
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ (पंजाब 95) सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई थी. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को रिलीज करने से पहले 120 से ज्यादा कट लगाने का आदेश दिया था. जिसके बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया गया था.
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
2 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
3 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
5 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
7 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
9 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
10 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
11 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
12 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
12 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines