Diljit Dosanjh, Rajvir Jawanda: बीते शनिवार यानी 27 सितंबर को पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में सिंगर को गंभीर चोटें आईं और वो अस्पताल में एडमिट हैं. इस बीच अब दिलजीत दोसांझ ने भी राजवीर के लिए दुआ मांगी है. दिलजीत ने कॉन्सर्ट के बीच में सिंगर के लिए दुआ करने के लिए कहा है. सोशल मीडिया पर अब दिलजीत का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
दिलजीत ने मांगी दुआ
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत स्टेज पर हाथ में माइक लिए नजर आ रहे हैं. इस दौरान दिलजीत कहते हैं कि हमारा प्यारा वीर, राजवीर के लिए दुआ करना. उसका कल बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, प्लीज उसके लिए दुआ करें, दुआ में बहुत असर होता है. वो जल्द से जल्द ठीक हो और दोबारा हमारे बीच आए.
हांगकांग कॉन्सर्ट से सामने आया वीडियो
दिलजीत ने आगे कहा कि राजवीर बहुत ही प्यारा बंदा है और उसके इवेंट भी कमाल के होते हैं. मुझे लगता है कि वो आज तक किसी विवाद में भी नहीं फंसा, सबको बहुत प्यार करते हैं. प्लीज उसके लिए दुआ मांगे, जब हम किसी के लिए दुआ करते हैं, तो भगवान जरूर सुनते हैं. थैंक यू सभी को. बता दें कि दिलजीत का ये वीडियो उनके हांगकांग कॉन्सर्ट से सामने आया है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिया था हेल्थ अपडेट
वहीं, अगर राजवीर की बात करें तो इस एक्सीडेंट में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं. बीते दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अस्पताल जाकर राजवीर का हाल लिया था, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया था. बताते चलें कि राजवीर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं पर उनका इलाज किया जा रहा है.
राजवीर की हालत नाजुक
राजवीर के हेल्थ अपडेट की बात करें तो उनके एक्सीडेंट को तीन दिन हो चुके हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फोर्टिस अस्पताल में सिंगर को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों की टीम सिंगर की हेल्थ पर नजर बनाए हुए हैं. सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं. इसके अलावा राजवीर की झूठी मौत की अफवाहें भी लोगों को परेशान कर रही हैं, जिसपर उनके दोस्त ने इस तरह की झूठी अफवाह ना फैलाने की अपील की है.
यह भी पढ़ें- Rajvir Jawanda की हालत अब कैसी? सिंगर की हेल्थ पर आया अपडेट, बाइक का हुआ था भयंकर एक्सीडेंट
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 mins agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
22 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines