Diljit Dosanjh Fees Payment Controversy : मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की आवाज के पूरी दुनिया में दीवाने हैं। सिंगर के गाने फैंस को बहुत पसंद आते हैं। अपने गानों की वजह से दिलजीत अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार दिलजीत के सुर्खियों में आने की वजह कुछ और है, जिस पर अब सिंगर के मैनेजर को सफाई तक देनी पड़ी।
सिंगर की मैनेजर ने क्या दी सफाई?
दिलजीत दोसांझ की मैनेजर सोनाली ने शुक्रवार को News18 को दिए एक बयान के जरिए सिंगर पर लगे सभी आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमारी आधिकारिक टीम ने रजत बट्टा या मनप्रीत तूर से कभी संपर्क नहीं किया, जो सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैला रहे हैं। रजत और मनप्रीत किसी भी तरह से दिल-लूमिनाटी टूर का हिस्सा नहीं थे। लॉस एंजिल्स के कोरियोग्राफर और डांस इंस्टीट्यूट के मालिक रजत बट्टा और मनप्रीत तूर ही थे, जिन्होंने दिलजीत के खिलाफ भुगतान न करने का दावा किया था।
दिलजीत पर लगाए भुगतान नहीं करने के आरोप
गौरतलब है कि रजत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने अपने टूर में आए देसी डांसर को फीस का भुगतान नहीं किया। रॉकी ने अपने पोस्ट में देसी डांसरों को कम आंकने पर निराशा भी जताई है। हालांकि अपनी पोस्ट में उन्होंने सिंगर की सफलता पर खुशी भी जाहिर की है। वहीं अब दिलजीत की मैनेजर ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
कनाडा में रचा इतिहास
दरअसल, कुछ दिन पहले दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें सिंगर ने बताया था कि उनका दिल-लूमिनाटी टूर बेहद शानदार रहा। दिलजीत ने लिखा था कि हिस्ट्री लिखी जा चुकी है। बीसी प्लेस स्टेडियम पूरा भर गया, सारी टिकटें बिक गईं। कनाडा के वैंकूवर में बीसी प्लेस स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले दिलजीत पहले पंजाबी सिंगर हैं।
फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’
अगर सिंगर के हाल-फिलहाल के काम की बात करें तो दिलजीत इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके पहले सिंगर ‘क्रू’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर चर्चा में रहे थे। दिलजीत अब जल्द ही बोनी कपूर निर्मित फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे वरुण धवन और अर्जुन कपूर संग काम करते दिखेंगे।
यह भी पढ़ें- Accident Or Conspiracy: Godhra को लेकर क्या कहती है इंटरनेट की जनता? ‘गोधरा कांड’ की कहानी पर यूजर्स की राय क्या?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
16 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
19 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
20 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
21 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines