Sardaar Ji 3 Trailer: दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का फैंस को जितना बेसब्री से इंतजार था, इसका ट्रेलर देखकर उन्हें उतनी ही निराशा हुई है। फैंस की मायूसी का कारण बेकार स्टोरी नहीं बल्कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। पहलगाम अटैक के बाद भारत में जहां पाकिस्तानी कलाकारों को ऑफिशियली बैन कर दिया गया है, वहीं दिलजीत दोसांझ का हानिया आमिर के साथ फिल्म में नजर आना किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है।
‘सरदार जी 3’ भारत में नहीं होगी रिलीज
आपको बता दें, वैसे तो ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं होगी। इस फिल्म को विदेशों में ही रिलीज किया जाएगा, फिर भी लोगों को दिलजीत दोसांझ से शिकायत है कि उन्होंने भारत के खिलाफ आग उगलने वाले पाकिस्तानी कलाकारों का सपोर्ट किया है। हानिया आमिर को ‘सरदार जी 3’ के ट्रेलर में देखने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर ना सिर्फ दिलजीत दोसांझ की देश के प्रति वफादारी पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि उन्हें गद्दार बता रहे हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘सरदार जी 3’ के बॉयकॉट की डिमांड करना भी शुरू कर दिया है।
‘सरदार जी 3’ में पाक एक्ट्रेस को देख लोगों ने की बॉयकॉट की मांग
एक यूजर में ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर देख कहा, ‘जग्गी जी, आपने ठीक नहीं किया।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘इस फिल्म के लिए मैं वाकई बहुत एक्साइटेड था, लेकिन अब नहीं हूं। किसी से भी पहले राष्ट्र हमेशा पहली प्रायोरिटी है। #बॉयकॉट पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज।’ एक शख्स ने लिखा, ‘बिल्कुल भी समर्थन नहीं। देश पहले है। सॉरी वीर जी। #boycottsardaarji।’ एक ने गुस्से में कहा, ‘भाई तू ना इंडिया के लिए सबसे बड़ा जहर है।’ दिलजीत दोसांझ के लिए एक कमेंट ये भी आया, ‘दोगला आदमी है तू दिलजीत।’
यह भी पढ़ें: The Traitors में अगला मर्डर किसका? एपिसोड से पहले लीक हुआ नाम
दिलजीत दोसांझ ने तोड़े फैंस के दिल
कोई बोला, ‘दिलजीत दोसांझ जब हमारे लोग मर रहे थे, तब इस औरत ने जहर उगला था… दुनिया भर में ऐसे बहुत से कलाकार हैं और आपने उसे चुना।’ एक ने लिखा, ‘तो अब देशद्रोही का नया शब्द ओवरसीज है।’ तो किसी ने कहा कि गारंटी है कि फिल्म फ्लॉप ही होगी। तो कोई निराश होकर लिखता है, ‘आजकल मातृभूमि के प्रति कोई वफादारी नहीं है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई बहुत बुरा लगा आज दिल तोड़ दिया आपने। सच में आपसे सबसे बुरी खबर की उम्मीद नहीं थी। मैंने हमेशा आप पर भरोसा किया है, लेकिन ये सही नहीं है भाई।’ कोई दिलजीत की तुलना करते हुए कहता है, ‘एक तरफ हर्षवर्धन और एक तरफ ये….।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
20 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
21 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
22 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines