Diljit Dosanjh Gets Threat: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दिलजीत की चर्चा होती रहती है. इस बीच अब दिलजीत दोसांझ को धमकी की खबर सामने आई है. जैसे ही सिंगर को लेकर ये खबर सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया. साथ ही लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, आज 29 अक्टूबर को खालिस्तानी आतंकवादी समूह, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने दिलजीत दोसांझ को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर धमकी दी है. जानकारी की मानें तो एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में दोसांझ के शो को बंद करने की धमकी दी है.
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आएंगे दिलजीत
गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के अपकमिंग एपिसोड में नजर आने वाले हैं. सिंगर ने इस शो के एक एपिसोड के दौरान बिग बी के पैर छुए. हालांकि, ये एपिसोड अभी ऑनएयर नहीं हुआ है और इसे टीवी पर 31 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दिलजीत भी नजर आने वाले हैं.
SFJ ने क्या कहा?
एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो SFJ ने अपने बयान में कहा कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के हर पीड़ित का अपनाम किया है. इसके अलावा एसएफजे ने आरोप लगाया है कि बिग बी ने ‘खून का बदला खून’ नरसंहारी नारा लगाकर भीड़ को उकसाया था.
दिलजीत ने अभी तक नहीं दिया कोई रिएक्शन
खालिस्तानी संगठन के अनुसार, बिग बी के ‘खून का बदला खून’ के नारे की वजह से हिंसा भड़क गई थी और इससे भारत में 30,000 से ज्यादा सिख महिलाएं, बच्चे और पुरुष मारे गए थे. रिपोर्ट के अनुसार, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि जिस इंसान के शब्दों ने नरसंहार को जन्म दिया, उसके पैर छूकर दिलजीत ने 1984 के हर पीड़ित का अपमान किया है. हालांकि, दोसांझ ने अभी तक एसएफजे की धमकी पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
यह भी पढ़ें- ‘अब समय आ गया है…’, दहेज से पीड़ित महिला ने दी जान, तो टूटा Rajkumar Rao का दिल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
11 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines