Diljit Dosanjh First Salary: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। जब से उनके Dil-Luminati Tour का ऐलान हुआ है हर हिंदुस्तानी उनके कॉन्सर्ट में जाने के सपने देख रहा है। हर दिलजीत दोसांझ फैन बस यही जुगाड़ लगा रहा है कि कहीं से कॉन्सर्ट की टिकट मिल जाए और जिंदगी सफल हो जाए। दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ विदेशों में लगातार कॉन्सर्ट कर न सिर्फ फैंस का दिल जीत रहे हैं बल्कि मोटा पैसा भी कमा रहे हैं।
कब और किस काम से दिलजीत दोसांझ ने की थी पहली कमाई?
लेकिन क्या आप जानते हैं आज जो दिलजीत करोड़ों के मालिक हैं और जो एक कॉन्सर्ट से इतने पैसे कमा रहे हैं कि उन्हें अब कई सालों तक भी कमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। असल में उनकी पहली कमाई कितनी थी? दिलजीत दोसांझ की फर्स्ट सैलरी के बारे में उनके बड़े से बड़े फैन को भी शायद ही पता होगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सिंगर का पहला पेचेक उन्हें कब मिला था और किस काम से मिला था और वो कितना था तो अब उसका खुलासा हो गया है।
कितने का था दिलजीत दोसांझ का पहला पेचेक?
बता दें, हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारे खुलासे किए थे। सिंगर ने इस दौरान अपने करियर की शुरुआत और अपनी फर्स्ट सैलरी को लेकर भी दिलचस्प बातें बताई थीं। दिलजीत ने रिवील किया कि उन्हें गाना गाकर पहली बार पैसे मिले थे। जब वो 18 साल के थे तो उन्होंने एक शो किया था। दरअसल, एक बर्थडे का फंक्शन था और वो एक कंपनी के साथ साइन थे। इस बर्थडे पर उन्होंने गाना गया और इसके लिए उन्हें उस वक्त करीब 3 या 5 हजार रुपये मिले थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के लिए क्यों फिट हैं Nia Sharma? आइडियल कंटेस्टेंट की सारी खूबी हैं मौजूद
पहली कमाई से किया था नेकी भरा काम
अब 18 साल के दिलजीत ने उन पैसों का क्या किया था उन्होंने उसे लेकर भी खुलासा किया है। सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली कमाई की फूटी कोड़ी भी खुद पर खर्च नहीं की। दरअसल, जहां वो रहते थे वहां एक अंकल थे जो अकेले थे, उनके साथ उनकी फैमिली नहीं थी और वो मेंटली डिस्टर्ब थे। दिलजीत ने उन अंकल को प्रॉमिस किया था कि जब वो काम करेंगे तो उनके लिए साइकिल लेकर आएंगे। ऐसे में वो अपनी इस कमाई से उनके लिए साइकिल लेकर गए थे जो करीब 1100-1200 रुपये की थी। बाकी जो भी पैसे बचे थे उसका उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका था और अपने लिए कुछ नहीं रखा था।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines