Diljit Dosanjh, DIL-LUMINATI TOUR: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर का भारतीय चरण शुरु हो गया है। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 26, अक्टूबर से सिंगर दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट की शुरुआत हुई। दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार था। अब जब लोगों को इस कॉन्सर्ट का इतना इंतजार था, तो जाहिर है कि इसमें कुछ तो खास होता। दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से आई तस्वीरों को देखकर हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया।
जेएलएन स्टेडियम से फोटो आई सामने
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस कॉन्सर्ट की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं। दिलजीत ने इस कॉन्सर्ट से कई फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सिंगर ने जेएलएन स्टेडिम की फोटो भी शेयर की है, जिसमें इतनी भीड़ नजर आ रही है कि ऐसा लग रहा है कि दिवाली हो। इतनी बड़ी संख्या में फैंस इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे इसकी उम्मीद नहीं थी। पूरा का पूरा स्टेडियम लोगों से खचा-खच भरा नजर आया।
यूजर्स ने लुटाया प्यार
इस पोस्ट को शेयर करते हुए दिलजीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि इतिहास… सिंगर का पूरा कैप्शन पढ़ने के लिए आप उनका पोस्ट देख सकते हैं। वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि दिलजीत का स्टारडम ही अलग लेवल का है। दूसरे यूजर ने लिखा कि खुशी, प्यार, मस्ती सब एक साथ।
ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखे दिलजीत
एक और यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पूरी दिल्ली ही भाई ने बुक कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कमाल ही कर दिया दिलजीत पाजी। एक और यूजर ने कमेंट किया कि सच में दिल जीत लिया। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स अपना प्यार इस पोस्ट पर लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि जैसे ही दिलजीत शनिवार शाम को ऑल ब्लैक आउटफिट पहने स्टेज पर आए, तो लोगों में एक्साइटमेंट लेवल और भी बढ़ गया।
दिल्ली में रहा ट्रैफिक जाम
इस कॉन्सर्ट की सबसे खास बात ये रही कि दिलजीत ने अपने शो में भारत का बखान किया और तिरंगा लहराया, जिससे सिंगर ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया। बाता दें कि इसके पहले दिलजीत उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शो कर चुके हैं, जो खूब चर्चा में रहे हैं। दिलजीत के इस कॉन्सर्ट की वजह से मध्य दिल्ली के लोधी रोड समेत स्टेडियम के आसपास के इलाकों में काफी ट्रैफिक जाम रहा, जो इस बात का सबूत था कि दिलजीत के लिए फैंस कितने एक्साइटेड रहते हैं।
यह भी पढ़ें- CID Trailer Out: अब सुलझेगा हर क्राइम, पुरानी टीम का नया अंदाज लोगों को कैसा लगा?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines