Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. दिलजीत खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इस बीच अब दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर मिली धमकी पर अपना रिएक्शन दे दिया है. सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके मामले पर चुप्पी तोड़ी है.
दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया पोस्ट
दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा कि मैं किसी फिल्म या गाने के प्रमोशन के लिए वहां नहीं गया था. मैं वहां पंजाब में आई बाढ़ के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और लोगों से मदद की अपील करने गया था. इस पोस्ट में सिंगर ने बिना किसी का नाम लिए इसे शेयर किया है. फैंस इसे धमकी वाले से मामले से जोड़ रहे हैं.
खालिस्तानी आतंकवादी समूह ने दी थी धमकी
गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को खालिस्तानी आतंकवादी समूह, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने दिलजीत दोसांझ को बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर धमकी दी थी. जानकारी की मानें तो एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में दोसांझ के शो को बंद करने की धमकी दी थी.
अमिताभ बच्चन के पैर छूने का मामला
एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह ने कहा था कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छूकर दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के हर पीड़ित का अपनाम किया है. इसके अलावा एसएफजे ने ये भी आरोप लगाया कि बिग बी ने ‘खून का बदला खून’ नरसंहारी नारा लगाकर भीड़ को उकसाया था.
‘कौन बनेगा करोड़पति’
बता दें कि दिलजीत दोसांझ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में नजर आए थे. इस एपिसोड में दिलजीत ने बिग बी के पैर छुए. 31 अक्टूबर को ये एपिसोड टीवी पर प्रसारित किया गया, जिसमें दिलजीत भी नजर आए. इसी को लेकर एसएफजे ने दिलजीत के शो को बंद कराने की धमकी दी थी. वहीं, अब सिंगर ने भी मामले पर बिना किसी का नाम लिए अपना रिएक्शन दे दिया है.
यह भी पढ़ें- ‘भोजपुरी एक्टर को गोली मार दूंगा…’, Ravi Kishan को जान से मारने की धमकी
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines