हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diljit Dosanjh ने Sardaar Ji 3 को लेकर हुए बवाल पर तोड़ी चुप्पी, क्या बोले सिंगर?

दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर हुआ बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं और उनकी वजह से दिलजीत को भी भला-बुरा सुनने को मिल रहा है। इस बीच अब दिलजीत ने इस बवाल पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने इस पर क्या कहा है?

विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी। image credit- social media

पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों विवाद में फंसे हुए हैं। दिलजीत अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं और हानिया की वजह से फिल्म को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग दिलजीत को खूब बुरा-भला कह रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि दिलजीत दोसांझ को बैन करने तक की मांग चरम पर है। इस मामले पर दिलजीत ने खुद भी रिएक्ट दिया है। आइए जानते हैं कि मामले पर दिलजीत का क्या कहना है?

दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा?

दरअसल, इस मामले पर बात करते हुए दिलजीत दोसांझ ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए कहा कि जिस वक्त फिल्म बनी थी, तो सब कुछ ठीक था। फरवरी में हम लोगों ने इस फिल्म की शूटिंग की थी और उस वक्त सबकुछ नॉर्मल था। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने फैसला किया था कि अब फिल्म को इंडिया में रिलीज नहीं किया जाएगा और इसे ओवरसीज रिलीज कर दिया जाएगा।

सब ठीक था- दिलजीत

दिलजीत ने आगे कहा कि फिल्म में बहुत पैसा लगा हुआ है। जब फिल्म बन रही थी तब ऐसा कोई भी माहौल नहीं था। मैंने भी जब इस फिल्म का साइन किया था, तो सब कुछ ठीक ही था। अब जो भी सिचुएशन है वो हमारे हाथ में नहीं है। दिलजीत ने कहा कि फिल्म के मेकर्स इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं और इसलिए मैं उनका सपोर्ट कर रहा हूं।

विज्ञापन

27 जून को रिलीज होगी फिल्म

वहीं, अगर इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 27 जून को विदेश सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अमर हुंदाल ने किया है। दिलजीत का सपोर्ट करते हुए अब उनकी पूर्व मैनेजर ने भी इस पर अपनी राय रखी है। जहां कुछ लोग सिंगर का भला-बुरा कह रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग दिलजीत के सपोर्ट में भी है।

दिलजीत के बैन की मांग

इसके अलावा दिलजीत की इस फिल्म, आने वाले प्रोजेक्ट्स और उन्हें बैन करने की मांग जोरों से हो रही है। लोगों का कहना है कि फिल्म में अगर हानिया आमिर है, तो उसे क्यों रिलीज किया जा रहा है या फिर हानिया को रिप्लेस क्यों नहीं किया गया? अब देखने वाली बात होगी कि बवाल कब शांत होता है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘अभी किसी को नहीं बताते…’, मिस्ट्रीमैन के साथ दिखीं Sunanda Sharma, कंफर्म किया रिलेशनशिप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola