Diljit Dosanjh: पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। इस साल दिलजीत दोसांझ का इंडिया टूर खूब लाइमलाइट में बना हुआ है। उनके लाइव कॉन्सर्ट की टिकट्स पाने के लिए फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिला। लेकिन तब क्या होगा जब आपको पता चलेगा कि ये दिलजीत का इंडिया में आखिरी कॉन्सर्ट हो? सुनकर आपको भी झटका लगा न? वहीं, आप जब उनका वायरल वीडियो देखेंगे तो यकीनन आपके दिल के 1000 टुकड़े हो जाएंगे। दरअसल, अब दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव शो में एक बड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है।
भारत में लाइव परफॉर्म करने से दिलजीत ने किया इंकार
हाल ही में अपने एक लाइव शो के बीच में दिलजीत दोसांझ ने लाखों फैंस की भीड़ में एक शॉकिंग बयान दिया है। सिंगर ने स्टेज पर अनाउंस कर दिया कि वो अब भारत में लाइव परफॉर्म नहीं करेंगे। उन्होंने ये फैसला क्यों लिया है उसका खुलासा भी उन्होंने स्टेज पर ही किया है। दिलजीत दोसांझ ने अब एक बड़ी शर्त रख दी है। अगर सिंगर की शर्त पूरी नहीं हुई तो भारत में फिर कभी उनके शोज एन्जॉय करने का लोगों को मौका नहीं मिलेगा। अब सिंगर ने अपने इस फैसले की क्या शर्त रखी है और उन्हें क्या शिकायत है चलिए पता करते हैं।
दिलजीत दोसांझ ने रखी कौन-सी शर्त?
सामने आए एक वीडियो में दिलजीत दोसांझ को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘पहले तो मैं प्रशासन को कहना चाहूंगा कि हमारे पास लाइव शो के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तो है नहीं। ये बहुत बड़ा रेवेन्यू है, कितने बन्दों को काम मिल रहा है, कितने लोग काम कर रहे हैं। मैं कोशिश करुंगा कि अगली बार स्टेज सेंटर में हो, ताकि सभी लोग मेरे आस-पास हों। जब तक ये नहीं होता, मैं यहां इंडिया में शो नहीं करुंगा, पक्का। प्लीज मेरी प्रशासन से ये गुजारिश है कि इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़िया करो यार।’ अब सिंगर के इस ऐलान के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: Video: Eisha Singh और Avinash Mishra का ‘लिप लॉक’, क्या है वीडियो की सच्चाई?
चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने सुनाया बड़ा फैसला
आपको बता दें, दिलजीत ने 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुए कॉन्सर्ट के दौरान अपना ये फैसला सुनाया था। अब उनके इस फैसले से कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि सिंगर को फैंस की चिंता है और वो इंफ्रास्ट्रक्चर और फैंस के बेहतर एक्सपीरियंस को लेकर सतर्क हैं। वहीं, कुछ फैंस इसलिए घबरा गए हैं कि अगर सिंगर की ये शर्त नहीं मानी गई तो इंडियन फैंस को इसका खामियाजा भुजगतना पड़ेगा। वैसे ऐसा नहीं हो सकता कि दिलजीत कोई डिमांड करें और वो पूरी न हो। ऐसे में फैंस के लिए घबराने की कोई बात नहीं है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 hr agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
6 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
8 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines