कौन थे Amar Singh Chamkila? जिनका किरदार निभा रहे Diljit Dosanjh

Amar Singh Chamkila, Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘चमकीला’ का पहला लुक आ गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ये फिल्म अमर सिंह चमकीला की कहानी पर आधारित है। आइए जानते हैं कि कौन थे ‘अमर सिंह चमकीला’

Amar Singh Chamkila

Amar Singh Chamkila, image credit- instagram

Amar Singh Chamkila, Diljit Dosanjh: आज यानी 12 अप्रैल 2024 को दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फैंस को इस फिल्म के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर आधारित है। जी हां, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘चमकीला’ अमर सिंह की कहानी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन थे अमर सिंह चमकीला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

कौन थे अमर सिंह चमकीला?

डायरेक्टर इम्तियाज अली फिल्म ‘चमकीला’ को डायरेक्ट कर रहे है। ये फिल्म मशहूर पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की लाइफ पर बेस्ड है। कहा जाता है कि अमर सिंह का पंजाब पर राज हुआ करता था। सिंगर की फैन फॉलोइंग बेहद बड़ी थी और उनके शोज में फैंस बड़ी तादाद में आते थे। ना सिर्फ पंजाब बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अमर सिंह के शोज होते थे।

विज्ञापन

Amar Singh Chamkila

27 साल की उम्र में हुई हत्या

वो बेहद कम उम्र में बहुत पॉपुलर थे, लेकिन महज 27 साल की उम्र में ही बेहद निर्मम तरीके से अमर सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया था। इतना ही नहीं जब उनकी हत्या की गई तो इस दौरान उनकी वाइफ अमरजोत भी साथ थी और उन्हें भी बेहद निर्ममता से छलनी कर दिया गया था। बता दें कि अमर ना सिर्फ एक सिंगर थे बल्कि म्यूजिशन, सॉन्गराइटर और कंपोजर भी थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

बचपन से ही गाने के शौकीन थे अमर

कहा जाता है कि पंजाब में अमर बहुत ज्यादा फेमस थे और उन्हें बचपन से ही गाने का बेहद शौक था। महज 10 साल में ही अमर ने अपनी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बना ली थी और उनके आगे बड़े-बड़े सिंगर्स फीके पड़ने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि पंजाब के लोग उन्हें ‘पंजाब का एल्विस’ तक कहने लगे थे। बताते चलें कि साल 1988 में 8 मार्च को बेहद बर्बरता से उनकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

अमर सिंह की कहानी पर बनी फिल्म

वहीं, अब अमर सिंह की कहानी पर फिल्म बनाई गई है, जिसका नाम भी अमर सिंह चमकीला है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अमर के किरदार को प्ले कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाली है। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ