Dilip Kumar Death Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार उन स्टार्स में से एक रहे हैं, जो भले ही अब दुनिया में न हों लेकिन अपने पीछे उन्होंने तमाम सारी यादों को छोड़ा है, जो लोगों के जेहन में आज भी जिंदा हैं। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले दिग्गज एक्टर ने साल 2021 में 98 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज 7 जुलाई को उनकी डेथ एनिवर्सरी है। वैसे तो एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे, लेकिन आज भी ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्हें उनके बारे में कुछ खास पता नहीं है। ऐसे में हम आपको दिलीप कुमार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी 5 बातें बताएंगे।
अंग्रेजों के खिलाफ बोलने पर गए जेल
दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबायॉग्रफी ‘द सब्सटेंस ऐंड द शेडो’ में जिक्र किया था कि वो अपने पिता से झगड़ कर काम की तलाश में पुणे चले गए थे। वहां उन्होंने मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर क्लब में काफी समय तक मैनेजर की नौकरी की थी। कैंटीन में दिलीप कुमार के हाथ की बनाई गई सैंडविच लोग काफी पसंद करते थे। एक बार स्पीच देते वक्त उन्होंने कहा था कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत की लड़ाई बिल्कुल ठीक है। अंग्रेजी शासक गलत हैं। इस बात से नाराज होकर अंग्रेजों ने उन्हें येरवडा जेल भेज दिया था।
मुस्लिम से बन गए थे हिंदू
बहुत कम लोगों को पता है कि दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वो एक्टिंग सीख रहे थे, उस वक्त बॉम्बे टॉकीज की मालकिन देविका रानी उन्हें फिल्मों में लॉन्च करना चाहती थीं। हालांकि लॉन्च करने से पहले उन्होंने युसूफ खान को नाम बदलकर ‘दिलीप कुमार’ रखने की सलाह दी थी। इसके बाद से उन्हें ‘दिलीप कुमार’ के नाम से पहचान मिलनी शुरू हो गई।
22 साल छोटी एक्ट्रेस से शादी
दिलीप कुमार की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस से शादी की थी। 1947 में दिलीप कुमार की फिल्म ‘जुगनू’ रिलीज हुई जो काफी हिट रही। इस फिल्म के बाद से हर लड़की दिलीप कुमार को अपना पति बनाने के सपने देखती थी। उन्हीं में से एक थीं सायरा बानो जो महज 12 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी करना चाहती थीं। उनके इस सपने को दिलीप कुमार ने पूरा किया। जब दोनों की शादी हुई तो सायरा बानो महज 22 साल की थीं, जबकि दिलीप कुमार 44 साल के थे।
क्यों कहा जाता है ट्रेजेडी किंग?
युसूफ खान से दिलीप कुमार और फिर ट्रेजेडी किंग… दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग क्यों कहा जाता है, इसके पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, एक वक्त था जब दिलीप कुमार ने अपनी फिल्मों में कई गंभीर और ट्रेजेडी किरदार निभाए थे। यहीं से उन्हें ट्रेजेडी किंग की उपाधि मिल गई थी।
दिलीप कुमार से सारा अली खान का कनेक्शन
बहुत कम लोगों को पता होगा कि दिलीप कुमार का सारा अली खान से खास कनेक्शन रहा है। दरअसल, सारा की नानी और अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना की रिश्तेदारी दिलीप कुमार के परिवार से रही है। एक इंटरव्यू में भी सारा ने बताया था कि उनके ननिहाल साइड से दिलीप कुमार के साथ उनकी रिश्तेदारी रही है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
10 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines