Dilip Kumar Birth Anniversary: 50 दशक से करियर शुरू करने वाले बॉलीवुड के बादशाह दिलीप कुमार (Dilip Kumar) मे इंडस्ट्री पर पूरे पांच दशक तक राज किया। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी। उनके अभिनय के आज भी लोग कायल है। उस जमाने में लड़कियां दिलीप कुमार पर जान छिड़कती थी और फिल्मों में उनकी झलक की दीवानी हो जाया करती थी। 50 दशक से करियर शुरू करने वाले बॉलीवुड के बादशाह दिलीप कुमार (Dilip Kumar) मे इंडस्ट्री पर पूरे पांच दशक तक राज किया। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी। उनके अभिनय के आज भी लोग कायल है।
उस जमाने में लड़कियां दिलीप कुमार पर जान छिड़कती थी और फिल्मों में उनकी झलक की दीवानी हो जाया करती थी। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उस समय पाकिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था और उस समय देश पर अंग्रेजों की हुकूमत हुआ करती थी। आज दिलीप कुमार की 101वीं बर्थ एनिवर्सरी (Dilip Kumar Birth Anniversary) है।
Dilip Kumar Birth Anniversary (Image Credit – Social Media)
Dilip Kumar की जिंदगी के कुछ खास पन्ने
आज इस खास मौके पर हम उनके जिंदगी के पन्नों से कुछ राज जानेंगे, जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। दिलीप कुमार को बॉलीवुड का “ट्रेजेडी किंग” कहा जाता था, लेकिन इसके पीछे की वजब ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। दिलीपल कुमार का असली नाम मुहम्मद युसुफ़ खान (Muhammed Yusuf Khan) था और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद अपने नाम में बदलाव किया था।
दरअसल, अपने कई दशक लंबे करियर में दिलीप ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने बेहद गंभीर किरदार निभाए, जिसके चलते उनकों “ट्रेजेडी किंग” कहा जाने लगा था। इतना ही नहीं, बताया जाता है कि अपने इन्हीं ट्रैजिक किरदारों के चलेत एक्टर को कुछ समय तक डिप्रेशन की समस्या का भी सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: ‘कभी ऐसा कुछ नहीं देखा…’, Animal में तृप्ति डिमरी के इंटिमेट सीन पर आया माता-पिता का ऐसा रिएक्शन
Dilip Kumar Birth Anniversary (Image Credit – Social Media)
जब Dilip Kumar को जाना पड़ा था जेल
एक और किस्सा उनकी जिंदगी से जुड़ा है, जो उनके फिल्मों में आने से पहले का है। इसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब “दिलीप कुमार – द सब्सटेंस एंड द शैडो” (Dilip Kumar: The Substance and the Shadow) में किया है। दिलीप कुमार ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1947 में आई फिल्म ‘जुगनू’ से किया था, लेकिन इससे पहले दिलीप ब्रिटिश आर्मी कैंटीन में काम करते थे। जहां उनके बनाए सैंडविच बेहद मशहूर हुआ करते थे।
अपनी किताब में इस किस्से का जिक्र करते हुए दिलीप ने बताया था, ‘एक बार उन्होंने कैंटीन में एक स्पीच दी थी, जो उन्होंने आजादी के लिए दी थी। इसके बारे में किसी ने पुलिस को बता दिया और उन्होंने मुझे येरवडा जेल भेज दिया। वहां और भी सत्याग्रही बंद थे, जिन्हें “गांधीवाले” कहा जाता था। इसके बाद मैं भी उनके साथ भूख हड़ताल पर बैठ गया। सुबह मेरे पहचान के एक मेजर आए और उन्होंने मुझे जेल से रिहा किया’।
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
4 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
5 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
6 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
8 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
9 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
10 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
12 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines