Dilip Kumar Birth Anniversary: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने हिंदी सिनेमा को कई सारी हिट फिल्में दी हैं। आज बेशक वो हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी ताजा हैं। दिलीप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो खबरों में छाए रहते थे। उनकी पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट का हिस्सा रही है। दिलीप और सायरा की लव स्टोरी के बारे में तो आप सभी जानते हैं लेकिन क्या ये जानते हैं कि उनकी दो शादियां थी। आज दिलीप कुमार की बर्थ एनिवर्सरी है तो इस खास मौके पर हम उनकी लाइफ के उन पन्नों के बारे में जान लेते हैं जो कम ही लोगों को पता होगा।
कब हुई थी दिलीप कुमार और सायरा की शादी
दिलीप कुमार और सायरा बानो की लव स्टोरी तो हर किसी को पता ही है। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि दिलीप ने दो शादियां की थी। जी हां, सायरा बानो से दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी की थी। दोनों की उम्र में भी पूरे 22 साल का अंतर है। जी हां, जब उन दोनों की शादी हुई थी जो दिलीप 44 साल के थे और सायरा 22 साल की।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan क्यों अमिताभ बच्चन से होंगी नाराज!
दिलीप की दूसरी पत्नी कौन?
दिलीप कुमार और सायरा बानो ने लव मैरिज की और उनकी लाइफ में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उनकी जिंदगी में भूचाल आ गया। ऐसे में कपल के बीच दूरी आ गई और दोनों की राहें अलग हो गई। दिलीप की सुनी लाइफ में किसी और की एंट्री हुई और उन्होंने दूसरी शादी कर ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप ने आसमां रहमान नाम की लड़की से शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा न चला और सिर्फ 2 साल में उनका तलाक हो गया। दिलीप को अपने सच्चे प्यार की याद आई और वो सायरा के पास वापस आ गए।
नहीं मिला औलाद का सुख लेकिन नहीं रहा मलाल
सायरा बानो और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी की आज भी मिसाल दी जाती है। कपल ने शिद्दत से एक दूजे को मोहब्बत की, लेकिन उन्हें कभी औलाद का सुख नहीं मिला। एक्ट्रेस सायरा बानो के लिए कहा जाता है कि वो शादी के कुछ साल बाद प्रेग्नेंट हुईं लेकिन दुर्भाग्य से 8 महीने की प्रेगनेंसी में उनका एक एक्सीडेंट में मिसकैरेज हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने कह दिया था कि अब वो कभी भी मां नहीं बन पाएंगी। हालांकि इस बात का दुख तो बहुत हुआ लेकिन कपल ने ऊपर वाले के फैसले को स्वीकार किया और खुशी खुशी लाइफ बिताई।
यह भी पढ़ें: ‘पुष्पा 2’ की कमाई धड़ाम, जानें छठे दिन का कलेक्शन
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines