पिछले डेढ़ दशक से टेलीविजन पर अपनी पकड़ बनाए हुए मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मुख्य कलाकार दिलीप जोशी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जेठालाल के रूप में उनकी तस्वीरें साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हालांकि दिलीप जोशी को घर-घर में पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने रंगमंच की दुनिया में 25 वर्षों तक काम किया है और अपनी प्रतिभा से खूब सराहना भी बटोरी है। अभिनय के शुरुआती दिनों में उन्हें अपने पहले रोल के लिए सिर्फ 50 रुपये की फीस मिली थी। लेकिन अपने समर्पण और मेहनत से उन्होंने टीवी की दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाई और आज वे टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं।
जेठालाल के किरदार से मिली पहचान
दिलीप जोशी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में निभाए गए जेठालाल गड़ा के किरदार से मिली। इस भूमिका के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उनका जन्म 26 मई 1968 को गुजरात के पोरबंदर जिले के गोसा गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम जयमाला है और उनके दो बच्चे हैं- बेटी नियति और बेटा ऋत्विक।
थिएटर की दुनिया में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने कई लोकप्रिय गुजराती नाटकों में काम किया है, जिनमें ‘बापू तम कमाल करी’ में वे सुमीत राघवन और अमित मिस्त्री के साथ नजर आए थे। ये तीनों कलाकार टीवी शो ‘शुभ मंगल सावधान’ में भी साथ दिखाई दिए थे।
टीवी और फिल्मों में भी शानदार सफर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के अलावा, दिलीप जोशी ने ‘कभी ये कभी वो’, ‘हम सब एक हैं’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘क्या बात है’, ‘दाल में काला’, ‘मेरी बीवी वंडरफुल’ और ‘अगदम बगदम तिगदम’ जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा, वे फिल्मों में भी नजर आए हैं, जैसे- ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘ढूंढते रह जाओगे’ और ‘व्हाट्स योर राशि’।
जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी बनी दर्शकों की पसंद
दिलीप जोशी द्वारा निभाया गया जेठालाल का किरदार दर्शकों के दिल में इस कदर बस गया है कि शो के प्रसारण को 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं, फिर भी इसकी लोकप्रियता कायम है। खासकर जेठालाल और बबीता जी की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। उनकी अभिनय कला की सराहना हर वर्ग के दर्शक करते हैं और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा को पसंद आई ये वेब सीरीज, फैंस को भी दी देखने की सलाह
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines