TMKOC: जेठालाल से आधी भी नहीं है पोपटलाल की फीस? एक एपिसोड की कमाई से समझ आ जाएगा अंतर

Shyam Pathak Fees: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में पोपटलाल बनने के लिए श्याम पाठक क्या अमाउंट चार्ज करते हैं अब उसका खुलासा हुआ है। उनकी और दिलीप जोशी की फीस में जो फर्क है वो भी सामने आ गया है।

Shyam Pathak Fees

Shyam Pathak Fees

Shyam Pathak Fees: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी का एक ऐसा शो है जिससे दर्शक सबसे लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। इस शो में हर किरदार कुछ ऐसा है कि लोग शो की तरफ खींचे चले आते हैं। वहीं, जब बात किरदारों की हो रही है तो पोपटलाल की बात करनी जरूरी है। वो इस शो के एक ऐसे पिलर हैं, जिनकी वजह से कहीं न कहीं ये शो टिका हुआ है। इस किरदार को एक्टर श्याम पाठक निभा रहे हैं। वो पहले दिन से ही इस शो से जुड़े हुए हैं।

क्या है पोपटलाल की सैलरी?

श्याम के लिए ये शो जितना जरूरी है, उतने ही जरूरी वो इस शो के लिए भी हैं। पत्रकार पोपटलाल की शादी कब होगी ये तो पूरी दुनिया जानना चाहती है। हालांकि, इस सवाल का जवाब तो लगता है मेकर्स के पास भी नहीं है। लेकिन इस शो के लिए वो कितनी फीस लेते हैं अब फैंस ये जरूर जान सकते हैं। दरअसल, अब श्याम पाठक की एक एपिसोड की फीस कितनी है अब वो रिवील हो गई है। ‘तारक मेहता’ से श्याम पाठक को इंडस्ट्री में असली पहचान मिली है और साथ ही अच्छी सैलरी भी। उनकी एक एपिसोड की फीस जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं कितना अमाउंट?

वैसे तो एक्टर इस शो से पहले भी कई शोज और फिल्में कर चुके थे, लेकिन इसने तो उनकी किस्मत ही बदल दी। बता दें, श्याम पाठक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा फीस तो जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ही लेते हैं। अब अगर इन दोनों की फीस में तुलना की जाए तो आपको जमीन-आसमान का अंतर साफ नजर आ जाएगा। आपको बता दें, शयन पाठक की सैलरी दिलीप की सैलरी से 60% कम है। अब उनकी सटीक सैलरी तो रिवील नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि श्याम एक एपिसोड के 60,000 रुपये वसूलते हैं।

दिलीप जोशी के मुकाबले बेहद कम है फीस

जबकि दिलीप जोशी एक एपिसोड के करीब 1.50 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। यानी दिलीप जोशी एक एपिसोड के श्याम से 90,000 रुपये ज्यादा चार्ज कर रहे हैं। इसका मतलब है कि इन दोनों की फीस में सीधे-सीधे 60% का अंतर है। 90 हजार का अंतर कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन लीड एक्टर और सपोर्टिंग रोल में इतना फर्क तो देखने को मिलेगा ही। वैसे भी दिलीप जोशी ने इंडस्ट्री में काफी काम किया है और उनका तजुर्बा इतना ज्यादा है कि उन्हें इतने पैसे तो मिलेंगे ही।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ