Dilip Joshi AKA Jethalal Leaves TMKOC: टीवी का सबसे फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। शो पिछले 15 सालों से दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, अब शो से काफी जाने-माने कलाकार अलविदा कह चुके हैं, जिनकी जगह नए कलाकारों ने ले ली है, लेकिन फिर भी शो के लिए दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ। शो अभी भी लोगों को उतना ही गुदगुदा रहा है, जैसे पहले गुदगुदाया करता था। शो से सबसे पहले दया बेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) ने प्रेग्नेंसी को लेकर ब्रेक लिया था, जिसके बाद वो शो में वापस नहीं आईं।
इसके बाद से लगातार शो से कई चेहरे जा चुके हैं। वहीं अब फैंस के लिए एक और दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं। खबरों की माने तो, शो की जान यानी जेठालाल (Jethalal) भी शो को अलविदा कहने वाले हैं। जी हां… रिपॉर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी (Dilip joshi) जल्द शो को छोड़ सकते हैं।
Dilip Joshi AKA Jethalal Leaves TMKOC
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ही नहीं.. इन टॉप एक्ट्रेसेस की भी एडल्ट साइट पर वायरल हो चुकी हैं मॉर्फ्ड फोटो और MMS
Jethalal कर रहे TMKOC को अलविदा
रिपोर्ट के अनुसार, शो में दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने वाले जेठालाल यानी दिलीप जोशी कुछ समय के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) से ब्रेक ले रहे हैं। खबरों की माने तो, दिलीप अपने परिवार के साथ तंजानिया में एक छोटी धार्मिक सफर पर हैं, जिसके चलते उन्होंने शो से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। हालांकि, अभी इस खबर को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले शो से दिशा वकानी के अलावा टप्पू, सोनू, शैलेश लोढ़ा और सोढ़ी भाई ब्रेक ले चुके हैं।
Babita Bhabhi and Jethalal Chemistry : Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
शो में अकेली रह जाएंगी Babita Bhabhi
शो में सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता भाभी के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर जेठालाल शो में नजर नहीं आएगे तो शो की ऑडियंस दोनों के बीच की इस केमिस्ट्री को कापी मिस करने वाली हैं। इसी बीच बबीता भाभी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को लेकर खबर आई थी कि वो शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट (Raj Anandatkat) को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने इस खबर को लेकर चुप्पी साधी हुई हैं। ये खबर भी सामने आई थी, जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों को शो से बाहर निकल दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
9 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
10 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
15 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
16 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
17 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines