हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Dil Thaam Ke को देख क्या बोले यूजर्स? Maalik ने नए गाने पर लोगों ने यूं किया रिएक्ट

राजकुमार राव की आने वाली फिल्म ‘मालिक’ का नया गाना रिलीज हो गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म के दूसरे गाने पर लोगों का क्या कहना है?

विज्ञापन
'दिल थाम के' गाने पर लोगों का क्या कहना? image credit- instagram

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मालिक’ इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। फिल्म के रिलीज होने में अभी टाइम है, लेकिन इसके गाने रिलीज हो रहे हैं। कुछ ही दिन पहले फिल्म ‘मालिक’ का पहला गाना ‘नामुमकिन’ रिलीज हुआ था। वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘दिल थाम के’ भी रिलीज हो चुका है। आइए जानते हैं कि इस गाने पर लोगों का क्या कहना है?

‘दिल थाम के’ गाना रिलीज

फिल्म ‘मालिक’ के नए गाने ‘दिल थाम के’ को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस गाने को आप tipsfilmsofficial के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर देख सकते हैं। फिल्म के गाने को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि करिए मालिक के जश्म में मल्लिका @iamhumaq का स्वागत, #DilThaamKe रहिए, आग लगने वाली है।

क्या बोले यूजर्स?

वहीं, अगर इस गाने पर यूजर्स के रिएक्श की बात करें तो लोगों ने इसकी तारीफ की है। एक यूजर ने इस गाने को देखने के बाद कमेंट किया कि कमाल का गाना है। दूसरे यूजर ने कहा कि मजा आ गया। तीसरे यूजर ने कहा कि सो मच हीट। चौथे यूजर ने लिखा कि आई है हुमा। एक और यूजर ने लिखा कि सच में बहुत ही कमाल का गाना है। एक ने लिखा कि हुमा का लुक बहुत ही क्रेजी है। एक यूजर ने कहा कि मजा ही आ गया। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने इस गाने की तारीफ की है।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी ने किया कमाल

‘दिल थाम के’ गाने की बात करें तो इस गाने में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के डांस मूव्स बेहद कमाल के हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। साथ ही उनके एनजर्टिक ठुमकों ने समा बांध दिया है। हुमा के साथ गाने में राजुकमार राव भी नजर आ रहे हैं। अमिताभ भट्टाचार्य ने ‘दिल थाम के’ गाने को लिखा है। रश्मीत कौर और राणा मजूमदार ने गाने को अपनी आवाज दी है। सचिन-जिगर की जोड़ी ने गाने को बनाया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

इसी के साथ अगर फिल्म ‘मालिक’ की बात करें तो ये फिल्म 11 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में हैं। राजकुमार के अलावा फिल्म में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म से मेकर्स और दर्शकों को बड़ी उम्मीदें है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने यूजर्स को दिया करारा जवाब, गॉसिप करने वालों को क्या बोलीं चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola