Ayesha Khan: आयशा खान इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का शो ‘दिल को रफू कर ले’ (Dil Ko Rafu Karr Lei) काफी अच्छा चल रहा है और उसे फैंस का प्यार भी मिल रहा है। ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के बाद आयशा खान की किस्मत चमक गई है और वो फैंस के साथ-साथ मीडिया की भी फेवरेट बन गई हैं। जहां भी मीडिया आयशा खान को देखती है, उनके पीछे-पीछे दौड़ पड़ती है। हालांकि, आयशा खान कई बार पैपराजी को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं।
आयशा खान का पैपराजी के साथ फिर हुआ बुरा एक्सपीरियंस
हाल ही में आयशा खान ने पैपराजी को सोशल मीडिया पर फटकार लगाई थी। जिस तरह से वो एक्ट्रेस को देख कमेंट कर रहे थे कि ‘घर तक छोड़ दें क्या?’ और उनका कार तक पीछा कर रहे थे, वो देखकर आयशा खान बेहद अनकंफरटेबल हो गई थीं। ऐसे में एक्ट्रेस ने कहा था कि ये सब हरकत ज्यादातर वो लोग करते हैं, जो पैपिंग के नाम पर फ्लैश वाला मोबाइल फोन पकड़े हुए होते हैं। कौन ओरिजिनल है? ये पता लगाना मुश्किल हो जाता है। इस बयान के बाद एक बार फिर आयशा खान का पैपराजी के साथ कुछ बुरा एक्सपीरियंस देखने को मिला है।
पैपराजी ने आयशा खान को मारा ताना?
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आयशा खान और पैपराजी के बीच जिस तरह से बात हो रही है, वो देखकर लग रहा है जैसे एक्ट्रेस अपसेट हैं। एक बार फिर आयशा खान पैपराजी से निराश नजर आ रही हैं। वीडियो में आयशा खान अपना लगेज लेकर चल रही हैं और पैपराजी उन्हें बोलते हैं, ‘अरे भाई हम ओरिजिनल हैं।’ ये बात सुनकर आयशा खान के चेहरे पर जो एक्सप्रेशंस दिख रहे हैं, उसमें वो नाराज लग रही हैं। फिर आयशा उन लोगों को जवाब देते हुए कहती हैं, ‘ओरिजिनल हो ना, आगे आ जाओ। आ जाओ।’ आयशा खान के चेहरे पर इस दौरान गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Harshvardhan Rane क्यों करेंगे 11 दिन का उपवास? Sanam Teri Kasam के फैंस से किया खास वादा
फिर पैपराजी से चिढ़ी आयशा खान
ये सुनते ही पैपराजी आयशा खान को सॉरी कहते हैं और बोलते हैं कि ‘मैडम गुस्सा मत कीजिए, यहां रुक जाइए।’ फिर एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाती हैं और मामला यही शांत नहीं होता। पैपराजी फिर कमेंट करते हैं और वो खुद को जवाब देने से रोक नहीं पातीं। पैपराजी बोलते हैं- ‘मैडम रागवली हैं।’ ये मराठी शब्द है, जिसका मतलब गुस्सा होता है। ये सुनते ही आयशा खान चिढ़ते हुए जवाब देती हैं, ‘अब यही कैप्शन लगाओगे ना मैडम रागवल हैं।’
संबंधित खबरें
'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
38 mins agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
1 hr ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
2 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
3 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
4 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
4 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
22 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines