Digvijay Rathee Kashish Kapoor Exposed: ‘बिग बॉस 18′ में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स आए हैं जिनके बीच छत्तीस का आंकड़ा देखने को मिल रहा है। दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) और कशिश कपूर (Kashish Kapoor) जब से इस शो में शामिल हुए हैं, इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले से ये दोनों झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या इनका मनमुटाव असली है या इनकी ये कंट्रोवर्शियल फाइट एक साजिश का हिस्सा है? अब ये सवाल कई लोगों के मन में उठ रहा है।
स्प्लिट्सविला से शुरू हुई कंट्रोवर्सी
आपको बता दें, ये दोनों ही ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ (Splitsvilla) के एक्स कंटेस्टेंट्स हैं। इसी शो से सारी कहानी शुरू हुई थी। यहीं पर दोनों के बीच ऐसी दुश्मनी हुई जो उन्हें बिग बॉस के घर तक खींच लाई। दरअसल, दिग्विजय राठी ने ‘स्प्लिट्सविला’ जीतने का सपना देखा था। लेकिन उनका और उनकी मां का ये सपना कशिश कपूर की वजह से टूट गया। कशिश ने शो में रहने की जगह पैसों से भरा बैग उठाने का ऑफर ले लिया और उनके लालच के कारण दिग्विजय भी बाहर हो गए। इस दौरान शो पर मायूसी छा गई थी।
3 दिन में सामने आया दिग्विजय और कशिश का असली चेहरा
सभी को लगा था कि ये शो दिग्विजय ही जीतने वाले हैं, अपनी जीत के इतने करीब आकर जब वो शो से बाहर हुए तो उनके और फैंस के साथ-साथ शो की होस्ट सनी लियोनी (Sunny Leone) भी अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पाई थीं। बाद में सोशल मीडिया पर कशिश और दिग्विजय के फैंस भी आपस में भीड़ गए। कशिश को काफी हेट दी गई। दोनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचाते रहे और ऐसे ही इनकी बिग बॉस में एंट्री हो गई। ये कंट्रोवर्सी सलमान खान के सामने भी नहीं रुकी और दोनों का झगड़ा स्टेज से लेकर बिग बॉस के घर तक कायम दिखा। लेकिन अब ये दोनों 3 दिन में ही एक्सपोज होते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को जिसके फोन से मिली धमकी, वो खुद कर चुका SRK के खिलाफ कंप्लेंट, बिश्नोई समाज से है कनेक्शन
क्या बिग बॉस में आने के लिए रची थी साजिश?
इनका गेम प्लान कहें या फिर स्ट्रेटेजी अब वो जनता के सामने आ रही है। एक दूसरे से नफरत करने के बावजूद दोनों एक ही टीम में हैं। इतना ही नहीं आज कशिश अपने दुश्मन को सफाई देकर उनसे पैचअप करने की भी कोशिश करेंगी। अब ये पैचअप देखकर तो फैंस को ऐसा ही लग रहा है कि दोनों ने जानकर ये कंट्रोवर्सी की थी ताकि इस शो में उनके लिए दरवाजे आसानी से खुल जाएं। वैसे भी बिग बॉस टीवी दुनिया का सबसे कंट्रोवर्शियल शो है और इधर मेकर्स को ऐसे ही लोगों की तलाश रहती है। अब लगता है दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की चाल कामयाब हो गई है, लेकिन इनका असली चेहरा भी दुनिया के सामने आ गया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines