Diddy, Cassie Ventura Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ भी चंद सेकंड में वायरल हो जाता है। इन दिनों मशहूर अमेरिकन रैपर सीन लव कॉम्ब्स, जिन्हें Diddy के नाम से भी पहचाना जाता है, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रैपर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
इंटरनेट पर सामने आया वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि Diddy अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैसी को बुरी तरह से पीट रहे हैं। सामने आए वीडियो में रैपर का हिंसक अंदाज किसी को भी पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद रैपर को ये भी डर सता रहा है कि उनके इस तरह के और वीडियो सामने ना आ जाए।
सीन कॉम्ब्स है रैपर का असली नाम
एक अंदरूनी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि डिडी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैसी को बुरी तरह के मार रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के रिलीज होने पर शुक्रवार को पता लगा कि वीडियो में नजर आने वाला शख्स एक मशहूर रैपर है, जिसका असली नाम सीन कॉम्ब्स है। वीडियो में सीन पहले कैसी को जमीन पर गिराता और फिर उसे बुरी तरह लात मारते हुए दिख रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद डरे हुए हैं रैपर
सूत्रों की मानें तो जानकारी है कि ये सब वीडियो सामने आने के बाद रैपर डर गए हैं और वो अपने लिए वकील कर रहे हैं। बता दें कि ये घटना तब सामने आई है, जब रैपर पर यौन उत्पीड़न, बलात्कार और यौन तस्करी के आरोप लगे हैं। इनमे कैसी द्वारा दायर किया गया मुकदमा भी शामिल है, जिसे नवंबर में अदालत के बाहर सुलझा लिया गया था। हालांकि डिडी ने अपने खिलाफ आरोपों से इनकार किया है।
रैपर ने किया बहुत बुरा बर्ताव
वहीं, कैसी के एक करीबी विश्वासपात्र का कहना है कि वह वायरल क्लिप के जारी होने से भी वो भी हैरान हैं। हालांकि कैसी को इस बात की खुशी है कि वो इससे बच गई हैं और एक किताब लिखने की प्लानिंग कर रही हैं। बता दें कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। इस वीडियो में डिडी तौलिया लपेटे हुए शर्टलेस नजर आ रहे है और हॉल में कैसी को मार रहे हैं। जैसे ही कैसी ने लिफ्ट में चढ़ने की कोशिश की तो रैपर ने उन्हें सिर के पीछे से पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया।
यह भी पढ़ें- पॉकेट मनी का नहीं था रिवाज, घर से पैसे नहीं लेता था ये स्टार, ऐसे ‘बनते-बिगड़ते’ बन गया ‘कॉमेडी का सुपरस्टार’
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
13 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
14 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
16 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
18 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
20 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
21 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
22 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
22 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
23 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines