---विज्ञापन---

Sonam Kapoor के हाथ में यह कैसा निशान, फोटोज में फैंस से क्या छिपा रहीं एक्ट्रेस

Sonam Kapoor Mark On Hand Viral: सोनम कपूर को फैशन आइकन यूं ही नहीं कहा जाता है। वह जब भी कुछ नया ट्राई करती हैं, वह फैंस को काफी पसंद आता है और वह उसे कॉपी करने की भी कोशिश करते हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अन्य चीजों को लेकर भी सुर्खियों में बनी […]

---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Mark On Hand Viral: सोनम कपूर को फैशन आइकन यूं ही नहीं कहा जाता है। वह जब भी कुछ नया ट्राई करती हैं, वह फैंस को काफी पसंद आता है और वह उसे कॉपी करने की भी कोशिश करते हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अन्य चीजों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह पेरिस फैशन वीक में अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस फोटो में फैंस को कुछ ऐसा दिख गया जिसके बाद फैंस उनसे हैरान होकर सवाल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘इतनी प्लास्टिक सर्जरी..मोम की गुड़िया लग रही हो’, पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai बुरी तरह हुईं ट्रोल

---विज्ञापन---

कैसा था गेटअप

पेरिस फैशन वीक के दौरान सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह बेज कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ सोनम ने मैचिंग स्वेटर पहना है। इस स्वेटर को मैचिंग फैदर और सितारों से सजाया गया था। इसके साथ सोनम ने अपने लुक को मैचिंग एसेसरीज के साथ पूरा किया था। उस दौरान लोगों ने उनके हाथ पर लगा एक निशान देखा। वह चोट के निशान जैसा लग रहा था।

---विज्ञापन---

हाथ में ये कैसा निशान

हालांकि सोनम ने अपने पेज पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें किसी फोटो में यह निशान दिखाई दे रहा है, तो वहीं कुछ फोटोज में नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यह निशान साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस दौरान एक यूजर ने कमेंट कर के पूछ लिया कि यह चोट आपको कैसे लगी। हाथ जल गया है या फिर कोई चोट है?

वर्कफ्रंट

एक अन्य यूजर ने भी यह पूछ ही लिया कि वीडियो में छुप नहीं पाया। हाथ कैसे जला आपका? सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जब से वह मां बनीं हैं, तब से वह भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन फैशन और स्टाइल के मामले में काफी एक्टिव हैं।

First published on: Oct 04, 2023 09:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola