Samantha Ruth Prabhu Tattoo: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों राज निदिमोरु के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में छाई हुई हैं। जाहिर है कि साल 2021 में उन्होंने एक्टर नागा चैतन्य से तलाक ले लिया था। इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि सामंथा ने एक्स पति की आखिरी और खास निशानी को भी खुद से दूर कर दिया है। ये निशानी कुछ और नहीं बल्कि नेक पर बना ‘YMC’ टैटू था, जिसे सामंथा ने बनवाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने दो और टैटू बनवाए थे, जो उनके और नागा चैतन्य के प्यार का एक प्रतीक थे।
वीडियो से हुआ खुलासा
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने रेड लो नेक गाउन पहन रखा है। वीडियो में एक्ट्रेस मार्कर से लिख रही हैं, ‘कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है।’ जैसे ही वह पलटती हैं, तो लोगों की नजर उनके नेक पर गई है, जहां ‘YMC’ टैटू नहीं दिखा। इसके बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है कि सामंथा ने नागा चैतन्य के साथ अपनी आखिरी निशानी भी मिटा दी है।
यह भी पढ़ें: Hina Khan की शादी का वीडियो आया सामने, पति रॉकी जायसवाल से कही दिल छू लेने वाली बात
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, ‘सामंथा ने अपना YMC टैटू हटवा लिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे उनके गले पर बना टैटू नहीं दिख रहा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि ऐड के लिए उन्होंने मेकअप से छिपा लिया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि टैटू हटाया गया है।’ इस तरह यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
क्यों खास था टैटू?
दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु के टैटू की कहानी उनकी डेब्यू फिल्म ‘ये माया चेसावे’ से जुड़ी हुई है, जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वह नागा चैतन्य के साथ नजर आई थीं। फिल्म हिट साबित हुई और दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा था। साल 2017 में नागा चैतन्य से शादी के कुछ समय बाद सामंथा ने ‘ये माया चेसावे’ के शॉर्ट डिजिट ‘YMC’ को टैटू करवाते हुए उसे अपने प्यार की निशानी बनाया था।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines