Rajkummar Rao Face Changed: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ (Srikanth) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी हुआ है। इस फिल्म में वो एक अंधे शख्स की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। ये ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस को पसंद आ गया। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी एक बार फिर राजकुमार राव की एक्टिंग के कायल हो गए हैं। इसी बीच अब एक्टर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिन्हें देखने के बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई है।
राजकुमार राव ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी?
राजकुमार राव की लेटेस्ट तस्वीरों को देख अब उन पर प्लास्टिक सर्जरी करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। दरअसल, अब उनके चेहरे में कुछ बदलाव सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस कर लिया, जिसके बाद इंटरनेट की दुनिया में उनकी प्लास्टिक सर्जरी के चर्चे हो रहे हैं। एक्टर को देख कुछ लोगों ने तो उन्हें ‘फाइटर’ (Fighter) मूवी के विलेन से कम्पेयर करना भी शुरू कर दिया है। अब राजकुमार राव को बॉलीवुड के खूंखार विलेन ऋषभ साहनी (Rishabh Sawhney) जैसा बताया जा रहा है। दरअसल, सामने आई एक्टर की तस्वीर में उनकी चिन एकदम ऋषभ साहनी से मिल रही है।
फोटोज देख फैंस भी हैरान
राजकुमार राव की लेटेस्ट फोटोज देख सभी शॉक्ड हैं और उस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। तो चलिए देखते हैं फैंस का एक्टर के नए लुक पर क्या कहना है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अपने अपग्रेडेड चेहरे के साथ डेब्यू करते हुए…।’ एक ने तो एक्टर का नाम राजकुमार राव से बलदकर ‘चिनकुमार राव’ कर दिया है। एक फैन बोला, ‘मुझे संदेह है कि उसके चेहरे की रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई है।’ एक ने लिखा, ‘भाई ने कुछ काम किया है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘इसने भी औकात दिखा दी सर्जरी करवा कर।’
यह भी पढ़ें: दो बॉबी पिन और Miss World का ताज…, हसीना को आई पुराने दिनों की याद, शेयर कीं थ्रोबैक फोटोज
एक्टर के चेहरे में फैंस ने नोटिस की गड़बड़
एक कमेंट आया, ‘इतने सारे फिलर्स..चेहरे का आकार पूरी तरह से बदल गया।’ कोई बोला, ‘वह अच्छा दिख रहा है लेकिन उसने अपने चेहरे के साथ क्या किया?’ एक ट्रोलर बोला, ‘चिन फिलर करवा के भाई GigaChad कुमार राव बन गया है।’ किसी ने कहा, ‘प्लास्टिक सर्जरी की मात्रा।’ एक ने कहा, ‘उनके जबड़े में कुछ गड़बड़ है।’ तो कोई बोला, ‘उसने अपना चेहरा बर्बाद कर लिया।’ प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर लोग भले ही टिप्पणी कर रहे हैं लेकिन न तो एक्टर ने इस बारे में कोई बयान दिया है और न ही न्यूज 24 इसकी पुष्टि करता है।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
11 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
17 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
19 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines