Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 को लेकर आए दिन अपडेट आ रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। सलमान खान के शो का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह शो जुलाई नहीं बल्कि अगस्त महीने से टीवी पर दस्तक देगा। मेकर्स ने अभी से कमर कस ली है और सेलिब्रिटी को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। अब एक नया अपडेट आया है कि बिग बॉस 19 के लिए मेकर्स ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के विनर फैजल खान को अप्रोच किया है।
मेकर्स ने इस सीजन के लिए किया अप्रोच
टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 के मेकर्स इन दिनों फैजल खान से बातचीत कर रहे हैं। एक्टर को इस सीजन में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पिछले साल भी डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के विनर फैजल खान को अप्रोच किया गया था। हालांकि उस वक्त बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी थी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की थीम हुई रिवील, सीक्रेट रूम के अलावा शो में दिखेंगे ये खास बदलाव
शो में दिखाई दे सकते हैं फैजल
रिपोर्ट्स की मानें तो फैजल खान के साथ बिग बॉस 19 मेकर्स की बातचीत पॉजिटिव दिशा में बढ़ रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो टीवी का ये डांसर सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से जब तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया जाता है, फैजल खान की एंट्री को कंफर्म नहीं माना जा सकता है।
टीवी से दूर चल रहे हैं फैजल
जाहिर है कि फैजल खान ने डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के पहले सीजन में अपने जबरदस्त डांस से जज और ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया था। शो जीतकर तो उन्होंने ही रच दिया था। इसके बाद फैजल ने एक्टिंग में डेब्यू किया जिसके बाद उन्हें ‘महाराणा प्रताप’, ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ और ‘धर्म योद्धा गरुड़’ जैसे कई शोज में देखा गया। पिछले कुछ वक्त से फैजल खान ने टीवी से दूरी बनाकर रखी हुई है।
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines