Kriti Sanon In Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन के मौके पर मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक टीजर वीडियो शेयर किया था, जिसने आते ही इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस टीजर की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस कृति सेनन भी खुद को ‘धुरंधर’ की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘धुरंधर’ के टीजर की तारीफ की। हालांकि पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया जिसने उनकी डॉन 3 में एंट्री रूमर्स को हवा दे दी है।
कृति सेनन ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए रणवीर सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्टर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जन्मदिन की बधाई हो @ranveersingh! आपकी एनर्जी, आपकी कड़ी मेहनत, आपका क्रेजी टैलेंट और आप जो प्यार फैलाते हैं, वह मुझे हमेशा इंस्पायर करता है। शाइन करते रहो रॉकस्टार! धुरंधर लुक फायर है। PS जल्द ही आपके साथ काम करने के लिए बेकरार हूं।
क्या डॉन 3 में एंट्री कर दी कंफर्म?
जैसे ही कृति सेनन का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसने डॉन 3 में उनके होने की खबरों को हवा दे दिया है। PS को देखने के बाद फैंस के बीच में हलचल मच गई है, जो नॉर्मली सहयोग की ओर इशारा करता है। सबसे ज्यादा पॉसिबिलिटी डॉन 3 की है। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ के अलावा रणवीर सिंह डॉन 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी हैं। वहीं सेकंड लीड के तौर पर कृति सेनन का नाम सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh ने जन्मदिन पर फैंस को दिया सरप्राइज, Dhurandhar से फर्स्ट लुक हुआ आउट
धनुष के साथ फिल्म को लेकर बिजी हैं एक्ट्रेस
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जूम के साथ बातचीत में बताया है कि एक्ट्रेस का नेक्स्ट शेड्यूल काफी बिजी है। वह तेरे इश्क में साउथ एक्टर धनुष के साथ काम कर रही हैं। इसके बाद वह फरहान अख्तर की डॉन 3 पर काम शुरू कर सकती हैं। हालांकि कृति डॉन 3 में हैं इस पर आधिकारिक पुष्टि उन्होंने नहीं की है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines