Hansika Motwani And Sohael Khaturiya: टीवी से फिल्मी दुनिया तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकीं हंसिका मोटवानी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वक्त पहले रूमर्स आए थे कि एक्ट्रेस अपने बिजनेसमैन पति सोहेल कथूरिया से शादी के तीन साल के अंदर ही कथित तौर पर अलग रहने लगी हैं। जब दोनों की तरफ से इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया तो उनके फैंस भी परेशान हो गए थे। हालांकि अब सोहेल कथूरिया ने इन रूमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
फैमिली से अलग शिफ्ट हो गया था कपल
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक सूत्र ने कहा था कि हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर, 2022 को सोहेल कथूरिया से शादी करने के बाद उनकी फैमिली के साथ रहने लगी थीं। सूत्र ने बताया था कि फैमिली संग तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल था। इस वजह से कपल उसी बिल्डिंग के एक एक कॉन्डो में शिफ्ट हो गया था।
मां के घर रहने चली गईं हंसिका?
सूत्र ने रिपोर्ट में आगे बताया था कि अलग बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बावजूद लगता है कि दिक्कतें बनी रहीं जिसके चलते हंसिका मोटवानी अब अपनी मां के घर पर रहने चली गई हैं, जबकि सोहेल कथूरिया अपने पेरेंट्स के साथ में रह रहे हैं। इन खबरों पर पहले तो हंसिका और सोहेल का कोई भी रिएक्शन नहीं आया था लेकिन अब बिजनेसमैन ने एक मैसेज के जरिए इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: Hansika Motwani की पोस्ट वायरल, भाभी के आरोपों के बीच एक्ट्रेस का रिएक्शन चर्चा में
सोहेल कथूरिया ने तोड़ी चुप्पी
सोहेल कथूरिया ने पत्नी हंसिका मोटवानी से अलग रहने के रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘नहीं, ये सच नहीं है।’ चंद शब्दों के साथ उन्होंने रूमर्स पर ब्रेक लगा दिया लेकिन ये क्लियर नहीं किया कि उनका इशारा अलग रहने या फिर अलग-अलग रास्ते पर चलने की अटकलों के बारे में था। दरअसल, हंसिका और सोहेल के अलग रहने के रूमर्स आने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार के कयास भी लगाए जाने लगे थे।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
21 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines