तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत का सबसे लंबे समय तक चलने वाला और सबसे पॉपुलर टीवी शो है। पिछले कुछ सालों में इस शो के कई कलाकार बदले गए हैं और कुछ एक्टर्स ने शो छोड़ भी दिया है। हाल ही में खबरें आई थीं कि जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी और बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ने वाले हैं। अब इस पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस अफवाह पर एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है।
क्या दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता शो छोड़ रहे हैं?
मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में असित मोदी ने कहा कि ये खबरें गलत और सिर्फ अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया पर बहुत निगेटिव बातें फैलती हैं। हमारा शो एक पॉजिटिव और फैमिली शो है, जो लोगों को हंसी और खुशी देता है। इसलिए इस तरह की झूठी बातें फैलाना ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि शो की टीम में सब लोग शामिल हैं। कभी-कभी कुछ एक्टर्स अपने पर्सनल कारणों से शूटिंग में नहीं आ पाते, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है।
अफवाहें क्यों फैलीं?
दरअसल, हाल ही में चल रही ‘भूतनी’ कहानी में दर्शकों ने देखा कि दिलीप जोशी (जेठालाल) और मुनमुन दत्ता (बबीता) काफी एपिसोड्स से दिखाई नहीं दिए। इसी वजह से लोगों को शक हुआ कि शायद उन्होंने शो छोड़ दिया है। जबकि शो की इस कहानी में बाकी कलाकार जैसे बापूजी, पोपटलाल, सोढ़ी, तारक मेहता और अंजलि नजर आ रहे हैं।
शो के बारे में
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की शुरुआत 2008 में सब टीवी पर हुई थी। यह शो गुजराती लेखक तारक मेहता के कॉलम ‘दुनिया ने उंधा चश्मा’ पर आधारित है। इसे असित कुमार मोदी ने प्रोड्यूस किया है। शो की कहानी गोकुलधाम सोसाइटी नाम की एक हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और मजेदार घटनाओं पर आधारित है। शो का सबसे पॉपुलर किरदार जेठालाल गड़ा है, जिसे दिलीप जोशी निभा रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग दर्शकों को खूब पसंद आती है। भले ही समय के साथ शो में कई बदलाव आए हों, लेकिन इसकी फैन फॉलोइंग अब भी मजबूत है और TRP भी अच्छी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Abhishek Bachchan को नेगेटिविटी से कैसे दूर रखती है Aishwarya Rai? एक्टर ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
53 mins ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
2 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
3 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
16 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
18 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines