Devoleena Bhattacharjee: देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने हाल ही में शादी कर सबको चौका दिया है। उन्होंने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख (Shahnawaz Shaikh) संग शादी की है। वहीं एक्ट्रेस के इस तरीके से शादी करने पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने उन पर लव-जिहाद को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया तो कई लोगों का ये भी मानना है कि वो पहले से ही प्रेग्नेंट थी इसलिए उन्होंने इतनी जल्दी में शादी की है। वहीं अब देवोलीना ने उन ट्रोलर्स को करार जवाब दिया है।
देवोलीना ने दिया करार जवाब
‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ ने हाल ही में ईटाइम्स को बताया कि, ‘मुझे किसी को कुछ भी सही ठहराने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन आसपास के लोग हैं जो सोचते हैं कि मैं गर्भवती हूं और इसलिए मैंने अचानक शादी कर ली। मैं हैरान हूं और इस तरह के घटिया कमेंट्स करने वाले लोगों के लिए दुख होता है।’
आगे उन्होंने ये भी कहा कि ‘यह पाखंड का एक और लेवल है कि आप किसी को प्रताड़ित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ सकते। वे किसी को खुश नहीं देख सकते। यह कई बार निराशाजनक होता है। किसी को किसी के जीवन में इतना कुछ करने की क्या जरूरत है? लेकिन बाद में मैं इन टिप्पणियों पर हँसती हूं और जाने देती हूं। मैं सच में नहीं जानती की आगे क्या होगा।’
पहले इस बात को लेकर हुई थी ट्रोल
बता दें कि इससे पहले देवोलीना के होने वाले बच्चों के धर्म को लेकर ट्रोलर्स ने सवाल उठाए थे। उन्होंने उनको जवाब दिया था कि, ‘उनके बच्चे मुस्लिम या हिंदू हो सकते हैं और इसका ऑनलाइन ट्रोल करने वाले किसी से कोई लेना-देना नहीं है। ‘यदि आप वास्तव में बच्चों की उतनी ही परवाह करते हैं, तो कृपया अनाथालय जाएं, बच्चों को गोद लें और उनका धर्म तय करें। इतने सारे अनाथालय मौजूद हैं। मेरे पति, मेरे बच्चे, मेरा धर्म। आप कौन हैं? #विषैले।’
ऐसे हुई थी शादी
देवोलीना और शाहनवाज़ ने पिछले हफ्ते एक निजी समारोह में शादी की और इसकी घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की। ‘चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुझ जैसा नहीं मिलता (मुझे उनसे बेहतर कोई नहीं मिला)। आप मेरे दर्द और प्रार्थनाओं का जवाब हैं। द मिस्टीरियस मैन उर्फ द फेमस #शोनू और तुम सब के जीजा। उनके शादी में केवल उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही मौजूद थे। उन्होंने काफी कम कीमत में अपनी शादी की थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines