हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कभी-कभी समझा करो...', क्या Arbaaz Khan ने कंफर्म की वाइफ Sshura Khan की प्रेग्नेंसी?

Arbaaz Khan-Sshura Khan: अरबाज खान और शूरा खान को हाल ही में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों ने पैपराजी को पोज दिए। फिर अरबाज ने कुछ ऐसा कहा कि शूरा की प्रेग्नेंसी की चर्चा फिर शुरू हो गई।

विज्ञापन
अरबाज खान और शूरा खान को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। Photo Credit- Instagram

Arbaaz Khan-Sshura Khan: अरबाज खान की वाइफ शूरा खान पिछले काफी वक्त से कथित प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पिछले कुछ वक्त से उन्हें जब-जब पैपराजी अपने कैमरे में कैद करते हैं, शूरा की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। ये बात अलग है कि उनकी या फिर खान फैमिली की ओर से गुड न्यूज पर किसी ने पुष्टि नहीं की है। बीती शाम बुधवार को शूरा खान अपने पति अरबाज खान के साथ नजर आईं। कपल को कैमरे में कैद करने का मौका पैपराजी ने हाथ से जाने नहीं दिया। इस दौरान अरबाज ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे कयास लगाए जाने लगे कि क्या उन्होंने दोबारा पापा बनने की खबर को कंफर्म कर दिया है?

डिनर डेट पर स्पॉट हुआ कपल

सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज खान और शूरा खान को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस सेलिब्रिटी कपल ने क्वालिटी टाइम बिताने के बाद पैपराजी को जमकर पोज दिए। लुक की बात करें तो जहां शूरा प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में क्यूट लगीं तो वहीं अरबाज ने फॉर्मेल कपड़े पहने हुए थे। कपल को देखकर लगा कि वह शायद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। शूरा के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो साफतौर पर देखा गया।

अरबाज खान ने दिया जवाब

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले शूरा खान और अरबाज खान ने पैपराजी को पोज दिए। इसके बाद शूरा कार की ओर बढ़ीं। वहीं अरबाज अपनी लविंग बेगम को सुरक्षित तौर पर कार में बैठाते हुए नजर आए। तभी एक पैप ने कहा, ‘जाने दो।’ इस पर मिस्टर खान भी बोल पड़े कि ‘आप लोग भी जाने दो।’ अरबाज ने वाइफ शूरा की प्रेग्नेंसी की ओर इशारा किया। इसके बाद कहा, ‘कभी कभी समझा करो।’

विज्ञापन

वीडियो पर आया यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘वह प्रेग्नेंट है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अरबाज खान को बेटी होगी।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘वह इतनी शर्मीली हैं कि प्रेग्नेंसी भी उन्हें इतना सुंदर और चमकदार बना रही है।’ गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा खान 25 दिसंबर, 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola