हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'अंदर ही अंदर उनकी बॉडी टूट रही थी', कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan पर को-एक्टर का खुलासा

Dibyendu Bhattacharya on Hina Khan Cancer: हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं। टीवी एक्ट्रेस के साथ गृह लक्ष्मी में काम कर चुके को-स्टार दिब्येंदु भट्टाचार्य ने एक्ट्रेस की जर्नी पर बात की है।

विज्ञापन
Dibyendu Bhattacharya on Hina Khan Cancer

Dibyendu Bhattacharya on Hina Khan Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर का दर्द झेल रही हैं। स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान काफी हिम्मत से इस लड़ाई को लड़ रही हैं। हिना के फैंस अक्सर उनके इसी जज्बे की तारीफ करते हैं। हिना के फैंस ही नहीं उनके को-स्टार्स और दोस्त भी उनकी हिम्मत को देखकर हैरान हैं। हाल ही में फराह खान ने हिना को सबसे बहादुर कहा था और अब एक्ट्रेस के एक और को-स्टार ने उनकी बैटल को लेकर बात की है। इस दौरान वो हिना की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए।

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने हिना पर की बात 

हिना खान की हालिया सीरीज गृहलक्ष्मी के को-स्टार दिब्येंदु भट्टाचार्य ने शूट के दौरान की कुछ बातें शेयर की हैं। दिब्येंदु ने बताया है कि कैसे कैंसर वाली बात हिना ने सबसे छुपाए रखी और किसी को कानों कान पता नहीं चलने दिया।

दिब्येंदु ने बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि जब हिना के साथ वो ‘गृह लक्ष्मी’ के सेट पर काम कर रहे थे, तो हिना खान की सेहत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला था। शूट के दौरान अप्रैल महीने में हिना पूरी एनर्जी और समर्पण के साथ काम कर रही थीं, लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि उनके शरीर में अंदर ही अंदर बीमारी फैल रही है। दिब्येंदु ने कहा, ‘अंदर ही अंदर उनकी बॉडी टूट रही थी, उनकी सेहत धीरे-धीरे बिगड़ रही थी, लेकिन हमें इसका कोई संकेत नहीं था। शूट के दौरान हमें पता ही नहीं चला कि वो अंदर से कमजोर हो रही हैं। ये शायद इसलिए था क्योंकि तब तक कैंसर फैलता जा रहा था’

विज्ञापन

हिना खान की तारीफ 

दिब्येंदु ने हिना की ताकत और कड़ी मेहनत की बहुत सराहना की। उन्होंने कहा, ‘जो लोग इस तरह की बीमारी से जूझ रहे होते हैं, उनका हौसला बहुत मजबूत होता है। मुझे नहीं लगता कि मैं इतना संघर्ष कर पाता, जैसा हिना ने किया।’ वो उन्हें एक बेहतरीन को-स्टार और अद्भुत इंसान मानते हैं।

दिब्येंदु ने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि हिना के संघर्ष को देखकर वो बहुत प्रभावित हुए थे। उनका मानना था कि हिना की तरह मजबूत इंसान ही इस मुश्किल समय में भी अपने काम को इतनी शिद्दत से कर सकता है।

विज्ञापन

हिना ने जून में किया था खुलासा 

पिछले साल जून में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी थी कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। उन्होंने लिखा था, ‘सभी को नमस्कार, मैं आपको कुछ जरूरी खबर देना चाहती हूं। मुझे ब्रेस्ट कैंसर का स्टेज 3 डायग्नोसिस हुआ है। मैं मजबूत हूं, हिम्मत रखी हुई हूं और इस बीमारी को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मेरी उपचार प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मैं इस सब से ज्यादा मजबूत होकर बाहर निकलने के लिए तैयार हूं। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि इस दौरान मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें।’

यह भी पढ़ें: JioHotstar का सबसे सस्ता रिचार्ज कौन-सा, Jio या Airtel किसमें ज्यादा फायदा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola