नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘डिब्बा कार्टेल’ फेम एक्ट्रेस अंजलि आनंद को भला कौन नहीं जानता है? इस वक्त वह अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। इस दौरान अंजलि ने अपने बचपन के ट्रॉमा पर बात की। साथ ही बताया कि उनकी जिंदगी को कोई कंट्रोल कर रहा था। अंजलि आनंद ने उस शख्स के बारे में बात करते हुए कहा कि वह सिर्फ 8 साल की थीं, जब एक डांस टीचर ने उन्हें अपने फैमिली का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी। फिर कैसे उनके पहले बॉयफ्रेंड ने उन्हें इससे बचाया था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
बचपन के ट्रॉमा पर बोलीं एक्ट्रेस
हॉटटरफ्लाई को दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अंजलि आनंद ने बताया, ‘ये एक डांस टीचर था जिसने मुझे एक परिवार का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कुछ करने की कोशिश करता था और उन्हें एकांत में ले जाता था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘उसने मेरे साथ सब कुछ करने की कोशिश की थी। मुझे नहीं पता था कि क्या करना चाहिए क्योंकि मैं सिर्फ 8 साल की थी। मेरे पिता का निधन हो जाने के ठीक बाद।’
यह भी पढ़ें: प्लीज और तस्वीरें न बनाएं..’ इंडियन आइडल 15′ के जज ने घिबली ट्रेंड का किया बायकॉट
मासूमियत का उठाया था फायदा
इंटरव्यू के दौरान अंजलि आनंद ने आगे कहा, ‘उसने मेरी मासूमियत का फायदा उठाने की कोशिश की थी। वह मुझसे कहता था कि ‘मैं तुम्हारा पिता हूं।’ मैंने उस पर यकीन किया था क्योंकि मुझे इससे ज्यादा कुछ पता नहीं था। फिर उसने मेरे साथ धीरे-धीरे शुरुआत की। उसने मेरे होंठ पर किस किया और कहा कि ये वही है, जो एक पिता करता है।’ एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने ये बात कैमरे पर कभी नहीं की लेकिन आज सुबह सोचा कि अगर पूछा जाता है तो मैं इस पर बात करूंगी।
जिंदगी के हर पहलू पर रखता था काबू
अंजलि आनंद ने आगे बताया, ‘डांस टीचर की ये हरकतें कई साल तक चलती रहीं। उसने मेरी जिंदगी के हर पहलू को काबू किया। वह मुझे बाल खुले नहीं रखने देता था। मुझे लड़कियों वाले कपड़े पहनने नहीं देता था। वह मुझे अपनी पुरानी टी-शर्ट पहनाता था जिससे मैं दूसरी लड़कियों की तरह अट्रैक्टिव नहीं दिखूं। मेरी बहन की शादी में मेरे पिता के दोस्त का बेटा आया था जिसे मुझ पर क्रश हो गया। जब हमारी बातचीत शुरू हुई तो वो शख्स मुझ पर नजर रखने लगा। एक दिन उसने मुझे उस लड़के से बात करते हुए भी पकड़ लिया था।’
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘वो डांस टीचर मेरे स्कूल के बाहर मेरा इंतजार करता था। मेरे आइटम के हिसाब से मेरे बिलिंग पर नजर रखता था। ये सब तब शुरू हुआ जब मैं 8 साल की थी और 14 साल तक ऐसे ही चलता रहा। मेरे पहले बॉयफ्रेंड ने मुझे इस बुरे सपने से बाहर निकालने में मदद की। मैं उसका धन्यवाद देती हूं।
अंजलि आनंद का वर्कफ्रंट
अंजलि आनंद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। पिछले साल उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines