हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तिहाड़ जेल में बंद डायरेक्टर सनोज मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी? सीएम से एक्शन की मांग

तिहार जेल में बंद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अब दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है इसलिए उन्होंने सीएम से इस मामले में एक्शन लेने की मांग की है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Sanoj Mishra Says his Life is in Danger

बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि तिहाड़ जेल से आई एक गंभीर शिकायत है। ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सनोज मिश्रा इन दिनों यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद हैं। अब उन्होंने आरोप लगाया है कि तिहाड़ जेल में उनकी जान को खतरा है और उनसे जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं।

यौन शोषण के मामले में जेल में बंद हैं मिश्रा

बात साल 2021 की है, जब झांसी की एक युवती ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता का दावा है कि सोशल मीडिया पर हुई बातचीत के बाद मिश्रा ने उसे आत्महत्या की धमकी देकर मिलने को मजबूर किया और फिर दिल्ली के एक रिसॉर्ट में नशीली चीज खिलाकर उसका यौन शोषण किया। ये मामला जब कोर्ट में पहुंचा, तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया। उनकी जमानत याचिका भी दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज हो चुकी है।

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी का आरोप

अब मामला और गंभीर हो गया है। सनोज मिश्रा के वकील एपी सिंह ने तिहाड़ जेल के डीजी और दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दावा किया है कि जेल के अंदर अपराधी तत्वों का एक नेटवर्क एक्टिव है, जो मिश्रा पर दबाव बना रहा है। आरोप है कि उनसे हर हफ्ते एक निश्चित रकम वसूली की मांग की जा रही है और रकम न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस मामले के उजागर होने के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। वकील एपी सिंह का कहना है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते अपराधी खुलेआम अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी दिन एक बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

मांग की गई जांच और सुरक्षा

सनोज मिश्रा के वकील ने जेल प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जेल के भीतर दबाव बनाने वाले कैदियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मिश्रा को सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि उन्हें भविष्य में कोई नुकसान न पहुंचे।

अब सबकी निगाहें जेल प्रशासन पर

फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर जेल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ये मामला अब मीडिया में गरमा गया है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में जेल प्रशासन और दिल्ली सरकार इस पर क्या रुख अपनाते हैं। सनोज मिश्रा के आरोपों ने तिहाड़ जैसे हाई-सेक्योरिटी जेल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब अब प्रशासन को देना होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार की प्रेयर मीट में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, सहारा लेकर चलती दिखीं पत्नी शशि गोस्वामी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola