फेमस एक्ट्रेस Diane Ladd का हुआ निधन, 3 बार ऑस्कर के लिए हो चुकी थीं नॉमिनेट

Diane Ladd Death: मशहूर एक्ट्रेस डायने लैड का 89 की उम्र में निधन हो गया है. डायने के निधन की खबर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच शेयर की है.

diane ladd passed away at 89 age

मशहूर एक्ट्रेस का 89 की उम्र में हुआ निधन

विज्ञापन

Diane Ladd Death: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायने लैड अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. एक्ट्रेस का 89 की उम्र में निधन हो गया है. डायने के निधन की खबर उनकी बेटी लॉरा डर्न ने शेयर की है. डायने लैड के जाने से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर डायने के फैंस भी उनके लिए पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ‘ऐलिस डज नॉट लिव हियर एनीमोर’ और ‘वाइल्ड एट हार्ट’ में अपने किरदार से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं डायने 3 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थीं.

एक्ट्रेस की बेटी ने दी जानकारी

डायने की बेटी लॉरा डर्न ने ऑफिशियल बयान जारी कर फैंस के बीच दुख जाहिर किया है. लॉरा डर्न ने बताया की डायने लैड का निधन कैलिफोर्निया में अपने घर में हुआ. हालांकि अभी तक डायने लैड के निधन का कारण नहीं पता चल सका है. लॉरा ने अपने मां को श्रद्धांजलि भी दी. उन्होंने कहा कि वो मेरे लिए सब कुछ थीं. मेरी हीरो और मेरे लिए एक अनमोल गिफ्ट थीं. हम सौभाग्यशाली हैं कि वो हमारी लाइफ में थीं.’

विज्ञापन

कॉमिक टाइमिंग से बनाया दीवाना

डायने लैड एक कॉमिक स्टार थीं. अपनी कॉमिक टाइमिंग से डायने ने ऑडियंस को खूब हंसाया है. फिल्मों में आने से पहले डायने ने टीवी की दुनिया में भी अपना नाम बनाया था. टीवी में छाने के बाद एक्ट्रेस ने 1974 में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. ‘ऐलिस डजंट लिव हियर एनीमोर’ में उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ‘चाइनाटाउन’ और ‘प्राइमरी कलर्स’ जैसी फिल्मों के लिए डायने लैड ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता था.

विज्ञापन

कौन थीं डायने लैड?

‘ऐलिस डज नॉट लिव हियर एनीमोर’ में उनके किरदार फ्लो ने ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली थी. इस किरदार के लिए ऑस्कर में उन्हें नॉमिनेशन भी मिला था. इसके साथ ही ऑस्कर में उन्हें 3 बार नॉमिनेशन मिल चुका था. बता दें लॉरेल के मिसिसिपी में जन्मीं डायने लैड ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र से ही कर दी थी. 1950 और 1960 के दशक में वो टीवी शोज ‘नेकेड सिटी’ और ‘पेरी मेसन’ में भी दिखाई दी थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ