---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

BO Collection: ‘धुरंधर’ ने 22 दिनों में 1000 करोड़ किए पार, ‘अवतार 3’ और ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का भी जानें कैसा है हाल?

Dhurandhar Box Office Collection: 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 22 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' और हॉलीवुड की फिल्म 'अवतार: फायर एंड एश' की कमाई भी जारी है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी भी कब्जा किया हुआ है. महज 22 दिनों में फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही हॉलीवुड मूवी ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने भी भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘धुरंधर’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 22वें दिन 15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.20% रही. भारत में फिल्म ने 22 दिनों में 648.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 1003 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब ये फिल्म 2025 की सबसे तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘तू मेरी मैं तेरा…’ ने पहले दिन कितनी की कमाई? ‘धुरंधर’ की 21वें दिन भी नहीं कम हुई रफ्तार

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कमाई

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. जहां फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. कार्तिक आर्यन की फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में 2 दिनों में 12.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने वर्ल्डवाइड 17.25 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘धुरंधर’ की आंधी में धुआं ‘तू मेरी मैं तेरा…’, सॉलिड बुकिंग के बाद जमा पाएगी धाक?

‘अवतार: फायर एंड एश’ ने कितनी की कमाई?

वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में भी गिरावट देखने को मिल रही है. 8वें दिन फिल्म ने 7.50 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म की कमाई का आंकड़ा 117 करोड़ पहुंच गया है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5000 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में फिल्म अभी ‘धुरंधर’ से भी काफी पीछे है. बता दें इस फिल्म के पहले 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके थे और मेकर्स अब इस साल तीसरा पार्ट लेकर आए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2025 06:40 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola