बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का टकराव आम बात है. ऐसे में मार्च का महीना बेहद ही स्पेशल और जबरदस्त होने वाला है. दो फिल्मों की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर’ दो फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फैंस भी दोनों ही फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं. यश चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कई बड़े स्टार्स और एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. ऐसे में इस फिल्म को लेकर खबर सामने आ रही है कि इसमें टीवी एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है.
दरअसल, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर खबर सामने आ रही है कि जहां फिल्म में कियारा आडवाणी और नयनतारा से हुमा कुरैशी समेत रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं टीवी की फेमस एक्ट्रेस संजीदा शेख का नाम भी इस मूवी से जुड़ गया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो संजीदा इस फिल्म में एक बेहद ही खास रोल में नजर आने वाली हैं, जो कहानी को नया मोड़ देते हुए देखाई देंगी. टीवी के बाद संजीदा ओटीटी पर धाक जमा चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: Vijay Deverakonda ने जब रश्मिका मंदाना के हाथ पर पब्लिक में किया KISS, फिर वायरल हुआ पुराना वीडियो
संजीदा का होगा पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट
संजीदा शेख के करियर का अभी तक का बड़ा प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ था, जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्मित किया था. इसमें उनके किरदार और कहानी काफी तारीफ की गई थी. ऐसे में अब ‘टॉक्सिक’ उनकी पहली फिल्म होगी, जो पैन इंडिया रिलीज होगी. वो पहली बार किसी पैन इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं. हालांकि, फिल्म में उनका क्या रोल होगा और क्या करते हुए नजर आने वाली हैं सूत्रों के अनुसार, इसे गुप्त बताया जा रहा है. लेकिन, बताया ये जा रहा है कि फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा है लेकिन कहानी के लिए अहम कड़ी साबित होती हैं.
मेकर्स अपना रहे आदित्य धर की फिल्म का सक्सेस मंत्र?
आपको बता दें कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में भी कई टीवी सितारों को साथ में देखा गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. इसकी कमाई 1400 करोड़ दुनियाभर में रही. फिल्म में टीवी सितारों की बात की जाए तो इसमें ‘शरारत’ सॉन्ग के लिए क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान को कास्ट किया गया था. क्रिस्टल को ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिल से दिल तक’ में नजर आ चुकी हैं. वहीं, सौम्या टंडन भी थीं. उन्होंने रहमान डकैत की वाइफ का रोल प्ले किया था. अब संजीदा की ‘टॉक्सिक’ में एंट्री के बाद चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है कि ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ‘धुरंधर’ का सक्सेस मंत्र अपना रहे हैं. देखना होगा कि टीवी स्टार्स को इस फिल्म में कास्ट करने से मूवी को कितना फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं उसके घर गया और… ‘, अक्षय कुमार को लड़की के चक्कर में खूब पड़ी थी मार, इंप्रेस करने के लिए की थी ऐसी हरकत
डबल रोल में दिखेंगे यश
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के रोल की बात की जाए तो वो इसमें डबल रोल में नजर आने वाले हैं. एक्शन पसंद करने वाले यश के फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है. फिल्म में यश के साथ ही नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी कई अभिनेत्रियां अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं. फिल्म को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसका मुकाबला ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से होने वाला है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines