Dhurandhar Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म से अर्जुन रामपाल का पहला लुक सामने आ गया है, जो बेहद दमदार है. अर्जुन रामपाल के लुक के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
कब आएगा ट्रेलर?
फिल्म ‘धुरंधर’ से अर्जुन रामपाल के पहले लुक को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट में अर्जुन रामपाल का बेहद दमदार और शानदार लुक नजर आ रहा है. पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा है कि द एंजल ऑफ डेथ, द काउंटडाउन बिगन- फॉर डेज टू गो. ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को 12:12 PM रिलीज किया जाएगा. साथ ही फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कैसा है अर्जुन रामपाल का लुक?
अर्जुन रामपाल के लुक की बात करें तो सामने आए पोस्टर में देखा जा सकता है कि वो छोटे बाल और बड़ी दाढ़ी वाले लुक में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनकी आंखों पर ब्लैक चश्मा भी है. साथ ही वो हाथों में सिगरेट लिए बहुत खतरनाक लग रहे हैं. उनके इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें मौत का दूत बताया गया है. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं. हर कोई कमेंट्स के जरिए इस पर अपना रिएक्शन दे रहा है. लोगों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है और इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
फिल्म की स्टारकास्ट
मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ की स्टारकास्ट की अगर बात करें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कमाल के स्टार्स को अहम किरदार में देखा जाएगा. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी ये इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा.
यह भी पढ़ें- ‘बाथरूम में गिरी, हड्डी टूटी, चार बार हुई सर्जरी…’, आसान नहीं थी सुलक्षणा पंडित की लाइफ, झेले कई दर्द
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines