हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या तमन्ना भाटिया सच में थीं 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' के लिए पहली पसंद? कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया सच

Dhurandhar Song Shararat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. इस बीच फिल्म के गाने को लेकर तमन्ना भी चर्चा में आ गई. आइए जानते हैं मामला?

विज्ञापन
Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar Song Shararat: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है. इस बीच चर्चा हुई कि फिल्म के गाने ‘शरारत’ की पहली पसंद तमन्ना भाटिया थीं. अब इसमें कितनी सच्चाई है ये खुद गाने के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने साफ कर दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इसको लेकर क्या कहा?

विजय ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, इसको लेकर विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में विजय ने लिखा है कि मैं सिनेमा और फिल्म बनाने में होने वाली बात करने में दिलचस्पी रखता हूं, लेकिन कई बार मैंने खुद को व्यक्त करने से परहेज किया है, क्योंकि शब्दों को चुनिंदा तरीके से उठाया जाता है और गलत तरीके से पेश किया जाता है.

क्या बोले विजय?

उन्होंने आगे लिखा कि शरारत गाने और उसके पीछे के क्रिएटिव इंतजाम पर ध्यान देने के बजाय बात दो कलाकारों की तुलना पर आ गई. अद्भुत कलाकारों की तुलना पर आ गई है, जिसमें रिजेक्शन जैसे शब्द यूज हो रहे हैं, जो कभी भी मेरी बात का हिस्सा नहीं था. मुझे उम्मीद है कि हमें वहां ध्यान देना चाहिए, जहां जरूरत है. काम पर और लोगों पर जिसने इस पर मेहनत की है.

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया को लेकर क्या कहा?

इसके अलावा विजय ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि क्लियर करना चाहता हूं कि तमन्ना भाटिया को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि उनका स्टार पावर इतना बड़ा है कि वो इस सीन की खास जरूरतों को ओवरशैडो कर देता. धुरंधर में म्यूजिक एक हाई-स्टेक मोमेंट में गूंथा गया है.

फिल्म ‘धुरंधर’

मेकर्स ने फोकस को कहानी पर रखने के लिए दो कलाकारों को चुना और ये इस सीन की असल हीरो बने. गौरतलब है कि फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है और इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dhurandhar को भी किया फेल, इस फिल्म ने कमाए 28,741,500,000 करोड़ रुपये, अकेले कनाडा में कर डाली 7,89,42,55,600 करोड़ की कमाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola