Dhurandhar को भी किया फेल, इस फिल्म ने कमाए 28,741,500,000 करोड़ रुपये, अकेले कनाडा में कर डाली 7,89,42,55,600 करोड़ की कमाई

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर आंखें दिखाने के लिए एक फिल्म आ चुकी है, जिसने कमाल की कमाई कर डाली है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं…

Dhurandhar

Dhurandhar. image credit- social media

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई करने में लगी हुई है. ऐसा लग रहा है, जैसे इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ ढीली ना करने की कसम खा रखी है. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये बॉक्स ऑफिस से उतरने का नाम ही नहीं ले रही, लेकिन इस बीच एक ऐसी भी फिल्म है, जिसने टिकट खिड़की पर ‘धुरंधर’ को आंखें दिखाई है और फिल्म की कमाई को पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ है, जो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. बता दें कि ये फिल्म अवतार सीरीज की तीसरी कड़ी है, जो पेंडोरा ग्रह की कहानी को आगे बढ़ाती है. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करीब 345 मिलियन डॉलर (लगभग 28,741,500,000 करोड़ रुपये) की कमाई की है.

विज्ञापन

अमेरिका और कनाडा की कमाई

इतना ही नहीं बल्कि इसने अमेरिका और कनाडा से 88 मिलियन डॉलर (7,89,42,55,600 करोड़ रुपये) और बाकी देशों से 257 मिलियन डॉलर (23,05,45,31,950 करोड़ रुपये) कमाए हैं. बता दें कि ये फिल्म 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है. पहले नंबर पर डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ है, जिसने 497 मिलियन डॉलर (44,57,95,82,950 करोड़ रुपये) से ज्यादा कमाए थे.

2022 में आई थी ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’

साल 2022 में रिलीज हुई ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने ग्लोबल ओपनिंग में 435 मिलियन डॉलर (39,02,23,27,500 करोड़ रुपये) कमाए थे. वहीं, अमेरिका में फिल्म ने 134 मिलियन डॉलर (12,01,78,63,700 करोड़ रुपये) की कमाई की थी. इस बार अमेरिकी ओपनिंग 35 फीसदी कम रही है, लेकिन फिर भी ये फिल्म लंबी टिकती है और अपनी कमाई के आंकड़े निकाल लेती है. अब देखना होगा कि क्या ये भी ऐसा करने में कामयाब होती है या नहीं?

विज्ञापन

विजुअल इफेक्ट्स की हो रही तारीफ

बता दें कि इस फिल्म में फिर से सैम वर्थिंगटन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की तारीफ हो रही है, लेकिन क्रिटिक्स की राय मिली-जुली है. साथ ही रॉटन टोमेटोज पर स्कोर 68 फीसदी है, जो सीरीज की अब तक की सबसे कम रेटिंग है. अब देखने वाली बात होगी कि इसकी कमाई कितनी होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ