Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में है. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और ये हर किसी को पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना रखी है और हर कोई इसकी तारीफ करने में लगा हुआ है. इस बीच अब फिल्म से राहुल गांधी का भी नाम जुड़ रहा है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर जमकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
क्या है मामला?
दरअसल, फिल्म की पहली झलक के वीडियो में लास्ट के क्रेडिट में एक नाम ऐसा दिखा, जिसको लेकर खूब बातें हो रही हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये नाम किसका है? तो आपको बता देते हैं कि ये नाम किसी और का नहीं बल्कि फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का है. अब आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि ये कांग्रेत नेता राहुल गांधी हैं या कोई और? आइए जानते हैं…
एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का नाम
फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का जो नाम दिख रहा है, वो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नहीं हैं. जी हां, वो फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी ही हैं. ‘धुरंधर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जिन राहुल गांधी का नाम दिख रहा है, वो इसके पहले कई फिल्में और वेब सीरीज के भी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं.
कई प्रोजेक्टस कर चुके हैं राहुल
‘धुरंधर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी की बात करें तो उन्होंने ‘वेद’, ‘मुंबई डायरीज’, ‘रुस्तम’, ‘लकी भास्कर’, ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’, ‘अधूरा’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फर्जी’, ‘द फैमिली मैन’, ‘ब्लर’ और कई अन्य फिल्मों और वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया है. अब ‘धुरंधर’ में उनका नाम आने से हर कोई कंफ्यूज हो गया और सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे कि क्या ये कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हैं? तो ये वो राहुल गांधी नहीं है.
कमाल की कमाई कर रही फिल्म ‘धुरंधर’
इसके अलावा अगर फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इस फिल्म को हर किसी ने बेहद प्यार दिया है और ये जमकर कमाई करने में लगी हुई है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
यह भी पढ़ें- नीले ड्रम में निकलीं राखी सावंत, पैप्स के लिए कही ये बात, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines