हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Dhurandhar' एक साथ दो OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, रॉ और अनदेखा वर्जन देख कांप उठेगी रूह

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. वहीं एक बार फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. लेकिन इस बार ‘धुरंधर’ का ‘रॉव और अनदेखा’ वर्जन रिलीज होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
'धुरंधर' एक साथ दो ओटीटी पर होगी रिलीज

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. हालांकि की गल्फ देशों में फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज नहीं किया गया था. फिर भी फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था. ‘धुरंधर’ मूवी में बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये 6 फिल्में-सीरीज

OTT पर कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर’

बता दें कि यह एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस मूवी को 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है. बता दें कि धुरंधर मूवी पाकिस्तान में काफी ज्यादा देखी गई थी. यह फिल्म पड़ोसी देश में नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही थी. ‘धुरंधर’ मूवी में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सौम्या टंडन और अक्षय खन्ना ने अहम किरदार निभाया था. हाल ही में फिल्म का सीक्वल भी इंटरनेशनली जारी किया गया है, जो रिलीज होते ही कोहराम मचा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 4 मिनट 54 सेकेंड का 35 साल पुराना वो आइकॉनिक गाना, जिसे सुनते ही ताजा हो जाएंगी पुरानी यादें

धुरंधर रॉ और अनदेखा कब होगा रिलीज

आपको बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर का रॉ और अनदेखा’ वर्जन दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कल यानी 22 मई को स्ट्रीम होने वाला है. यह मूवी थिएटर में रिलीज हुई फिल्म से 3 मिनट ज्यादा होने वाली है. ‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ‘रॉ और अनदेखा’ वर्जन भी 5 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जबकि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर  रिलीज कर दी गई है. लेकिन यह मूवी भारत में अभी देखी नहीं जा सकती है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola